Tuesday, May 12, 2026
HomeStatesUttarakhandनगर निगम ने की नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम की शुरुआत

नगर निगम ने की नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम की शुरुआत

दून के दो विद्यालय में शिवालिक एजुकेशनल सोशल वेलफेयर एवं ह्यूमन रिसोर्स संस्था ने आयोजित किया कार्यक्रम

देहरादून, नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम की शुरुआत की गई जिसमें देहरादून शहर में बढ़ते एक्यूआई से संबंधित स्वच्छता एवं जागरूकता का प्रशिक्षण करवाया जा रहा है। और प्रशिक्षण नगर निगम द्वारा धर्मपुर के पास राजकीय इंटर कॉलेज आराघर एवं राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज पटेल नगर से शुरुआत की गई और नगर निगम देहरादून द्वारा इस कार्य हेतु शिवालिक एजुकेशनल सोशल वेलफेयर एवं ह्यूमन रिसोर्स देहरादून को चयनित किया गया है। एनसीएपी स्वच्छता का यह प्रशिक्षण नगर निगम के अधिकारियों द्वारा उद्घाटन किया गया,जिसमें आरा घर में नगर निगम के अधिकारी एसआई महिपाल, पसपोला एवं पल्लवी पांडे जी मौजूद रही। वही पटेल नगर में सीएसआई विश्वनाथ चौहान एवं पुष्पा असवाल मौजूद रहे। दोनों जगह यह प्रशिक्षण 4 मई 2026 से प्रारंभ कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिदिन का अलग-अलग रोस्टर रखा गया जैसे कि पहले दिन निबंध प्रतियोगिता , स्वच्छता से संबंधित चित्रकारिता प्रतियोगिता, स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम और आज बच्चों को स्वच्छता कार्यक्रम के तहत एमआरएफ सेंटर हर्रावाला विजिट के लिए ले जाया गया । प्रशिक्षण के दौरान संस्था द्वारा प्रत्येक छात्र-छात्राओं को जलपान, पेन ,फोल्डर इत्यादि उपलब्ध कराया गया और साथ स्कूल का समस्त स्टाफ भी मौजूद था।

इस प्रशिक्षण से नगर निगम देहरादून का उद्देश्य यह है कि देहरादून शहर की हवा साफ सुथरी रहे क्योंकि बढ़ती जनसंख्या ,बढ़ता हुआ ट्रैफिक की वजह से देहरादून की हवा में भी वह बात नहीं है जो आज से 15 साल पहले थी इसलिए नगर निगम देहरादून द्वारा यह सराहनीय प्रशिक्षण कराया जा रहा है।

प्रशिक्षण के दौरान दोनों स्कूलों के प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ प्रशिक्षण में मौजूद रहा आरा घर धर्मपुर में श्री प्रधानाचार्य श्री सतीश चंद्र नौटियाल जी एवं पटेल नगर में प्रधानाचार्य श्री पैन्यूली जी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments