Wednesday, May 6, 2026
HomeUncategorized100 मीटर खाई में गिरी कमांडर, युवक की मौत—3 घायल

100 मीटर खाई में गिरी कमांडर, युवक की मौत—3 घायल

पिथौरागढ़।

बोरागांव–बसौड मोटर मार्ग पर देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। महिन्द्रा कमांडर अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में समा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

 

घटना की सूचना मिलते ही झूलाघाट थाना पुलिस, एसडीआरएफ टीम और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। एसएचओ संजीव कुमार और चौकी प्रभारी वड्डा आशीष रावत के नेतृत्व में पुलिस और राहत टीमों ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया।

 

बताया जा रहा है कि वाहन में चालक समेत चार लोग सवार थे। हादसे में कॉटेबोरागांव निवासी 22 वर्षीय लक्की भण्डारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक जगदीश बिष्ट (40), मोहन सिंह (40) और सचिन चन्द (22) घायल हो गए।

 

घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments