Wednesday, May 6, 2026
HomeTrending Nowजनता पाइल्स क्लिनिक के मेगा कैंप में उमड़ा जनसैलाब, 845 मरीजों ने...

जनता पाइल्स क्लिनिक के मेगा कैंप में उमड़ा जनसैलाब, 845 मरीजों ने उठाया मुफ्त इलाज का लाभ

₹8000 तक के महंगे टेस्ट हुए निःशुल्क; 7 राज्यों से पहुंचे मरीज, ऋषिकेश और रुड़की में नई शाखाओं की घोषणा

देहरादून, राजधानी के जैन धर्मशाला में जनता पाइल्स क्लिनिक द्वारा आयोजित एक विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप ने स्वास्थ्य सेवा की नई मिसाल पेश की। इस शिविर में न केवल उत्तराखंड, बल्कि उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली और बिहार जैसे दूर-दराज के राज्यों से आए 845 से अधिक मरीजों का विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परीक्षण किया गया। कैंप की सबसे खास बात यह रही कि यहाँ मरीजों के लिए लगभग ₹8000 तक के महंगे डायग्नोस्टिक टेस्ट पूरी तरह निःशुल्क किए गए। बवासीर (Piles), फिशर (Fissure) और भगन्दर (Fistula) जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेषज्ञों ने आधुनिक उपचार की जानकारी दी। साथ ही, जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं। डॉक्टरों की टीम ने मरीजों को परामर्श देते हुए बताया कि खान-पान में लापरवाही और अनियमित दिनचर्या इन बीमारियों का मुख्य कारण है। शिविर में लोगों को स्वच्छ जीवनशैली और फाइबर युक्त आहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

 रुड़की और ऋषिकेश में भी मिलेगी सुविधा

जनता पाइल्स क्लिनिक ने इस अवसर पर अपनी सेवाओं का विस्तार करते हुए दो नई शाखाओं के शुभारंभ की घोषणा की:

  1. रुड़की शाखा: न्यू आदर्श नगर, ग्रीनवे, मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास।

  2. ऋषिकेश शाखा: वीरभद्र मार्ग, आवास विकास कॉलोनी, एलआईसी ऑफिस के पास।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments