Wednesday, May 6, 2026
HomeStatesUttarakhandहरियाली जन सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने स्वास्थ्य शिविर में बांटी मुफ्त दवाइयां,...

हरियाली जन सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने स्वास्थ्य शिविर में बांटी मुफ्त दवाइयां, 101 मरीजों ने उठाया लाभ

देहरादून। सामाजिक सरोकारों को समर्पित हरियाली जन सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा इंदिरा नगर, देहरादून में एक विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्थानीय निवासियों और आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर के दौरान कुल 101 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श दिया गया।

 ट्रस्ट के संस्थापक डॉक्टर दीपक बिष्ट ने इस अवसर पर कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता सुनिश्चित करने के लिए यह पहल की गई है। उन्होंने बताया, “ग्रामीणों और स्थानीय लोगों में इस शिविर को लेकर भारी उत्साह है। मरीजों को निशुल्क दवाइयां वितरित करने के साथ-साथ उनकी खून और शुगर (मधुमेह) की जांच भी मौके पर ही मुफ्त की गई है।” शिविर में स्वास्थ्य के विभिन्न क्षेत्रों के माहिर डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इसमें मुख्य रूप से शामिल रहे:

  • नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ

  • दंत रोग विशेषज्ञ

  • स्त्री रोग विशेषज्ञ

  • पेट रोग विशेषज्ञ

 इस सेवा कार्य के दौरान ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉक्टर भारत भूषण गैरोला, बच्चन सिंह बिष्ट, बलराम आहूजा और अजय अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साथ ही मंदिर समिति के अध्यक्ष ए. पी. सिंह एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी शिविर में पहुंचकर डॉक्टरों और ट्रस्ट की टीम का उत्साहवर्धन किया। क्षेत्रवासियों ने ट्रस्ट की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत लाभकारी बताया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments