Saturday, April 18, 2026
HomeTrending Now'शिक्षांजलि' और 'भावांजलि' के माध्यम से निर्धन एवं निःशक्त परिवारों को ट्रस्ट...

‘शिक्षांजलि’ और ‘भावांजलि’ के माध्यम से निर्धन एवं निःशक्त परिवारों को ट्रस्ट दे रहा आर्थिक सहयोग

‘उत्तराखण्ड़ सतरुद्रा ट्रस्ट ने आयोजित किया वार्षिक अधिवेशन’

देहरादून, सामाजिक सरोकार को लेकर सेवार्थ भाव से कार्य कर रहे उत्तराखण्ड़ सतरुद्रा ट्रस्ट ने कौलागढ़ रोड़ स्थित एक रेस्टोरेन्ट में अपना वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया। अधिवेशन में ट्रस्ट के सभी ट्रस्टी सपत्नीक, सहयोगी, लाभार्थी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
वार्षिक अधिवेशन का प्रारंभ दीप प्रज्वलित कर गणेश वंदना के साथ हुआ। श्रीमती सुषमा असवाल ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी का स्वागत किया एवं सभी ट्रस्टियों का परिचय कराया।
ट्रस्ट के सचिव गणेश चन्द्र उनियाल ने अपने संबोधन में ट्रस्ट के बारे में जानकारी दी एवं गत वर्ष में किये गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। बताया कि ट्रस्ट वर्तमान में 20 संसाधन हीन एवं पितृहीन बच्चों की शिक्षा में शिक्षांजलि कार्यक्रम के अंतर्गत मासिक सहयोग कर रहा है एवं अब तक कुल 45 बच्चे इस कार्यक्रम के अंतर्गत लाभान्वित हो चुके हैं। इसके साथ ही 20 निर्धन एवं निःशक्त परिवारों को भी भावांजलि कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिमाह रु. 1500/ आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है। व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में नर्सिंग कोर्स कर रही चार छात्राओं को प्रवेश शुल्क के रूप में प्रत्येक को ₹ 15000/- तक का सहयोग किया गया, वहीं व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में नर्सिंग कोर्स कर रही चार छात्राओं को प्रवेश शुल्क के रूप में प्रत्येक को ₹ 15000/- तक का सहयोग किया गया। असहाय वर्ग को चिकित्सा सहायता के अंतर्गत विभिन्न चिकित्सकीय सहायता के रूप में चार मरीजों को ₹ 40000/- का सहयोग किया गया। इसके अतिरिक्त पर्यावरण संरक्षण, कैरियर काउंसिलिंग, गौ संरक्षण एवं टी बी मुक्त भारत अभियान, कन्यादान, कृषक कल्याण में किये गए सहयोग का भी उन्होंने विवरण साझा किया। उन्होंने वार्षिक आय व्यय का लेखा जोखा भी प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में बच्चों की सहभागिता भी रही और उन्होंने गणेश वंदना, सरस्वती वंदना के साथ ही सास्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में आये हुये समाज सेवी एवं अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने ट्रस्ट के कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज में अंतिम पायदान के लोगों के जीवन स्तर में सुधार के लिए बहुत अच्छे प्रयास किये जा रहे हैं।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष मंगला प्रसाद बंगवाल ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि ट्रस्ट लगातार समाज की भलाई के लिए कार्य कर रहा है। हमारा उद्देश्य निष्काम एवं पारदर्शी भावना से कार्य करना है। इस अवसर पर सहयोगियों को सम्मानित भी किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन वीरेंद्र गुसाईं ने दिया।
इस अवसर पर दयानंद डोभाल, रामचरण सिंह राजपूत, देवेन्द्र शाक्य, देवकी नन्दन, ललित मोहन पैन्यूली, राजीव लखेड़ा, सिद्धार्थ बहुगुणा, चित्रा रावत, सत्य पाल रावत, कर्नल एस एस रावत, सरोजिनी रावत, रोशनी बिष्ट, डॉ. प्रेमलाल लखेड़ा, अखिल मोहन पांथरी, सोहन पाल सिंह, प्रेमा जोशी, विजय जुयाल, डॉ एस एस रावत, तनीषा पंत, उमाकांत डबराल, गीता पाण्डे, हेमलता पन्त, डॉ. अविनीश कुमार, सौरभ बिष्ट, नवीन जदली, बृजमोहन पैन्यूली, मनोरमा पैन्यूली, अर्चना नौटियाल, बृज मोहन उनियाल, डॉ. राजीव शर्मा, अमित पैन्यूली, स्मृति पैन्यूली, प्रणिता मित्तल, अरुण बड़थ्वाल, चन्द्रकला राणा, शुभ्रा जखमोला, पूरन सिंह, बी के बहुगुणा, जी एस तिवारी, रेखा बड़थ्वाल आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments