Tuesday, April 21, 2026
HomeTrending Nowपूर्व विधायक जगदीश मुनि के निर्वाण दिवस के अवसर पर मेदांता के...

पूर्व विधायक जगदीश मुनि के निर्वाण दिवस के अवसर पर मेदांता के डॉक्टरों द्वारा फ्री मेडिकल कैंप लगाया जायेगा

हरिद्वार  (कुलभूषण)संत मंडल आश्रम भीमगोड़ा हरिद्वार के पीठाधीश्वर स्वामी राम मुनि महाराज महामंडलेश्वर बड़ा उदासीन अखाड़ा के श्रीमुख से जानकारी दी गई की ब्रह्मलीन आचार्य महामंडलेश्वर जगदीश मुनि महाराज पूर्व विधायक भाजपा हरिद्वार के 15वें निर्वाण दिवस समारोह 22 फरवरी के अवसर पर आश्रम में मेदांता अस्पताल के प्रशिक्षित डॉक्टरों द्वारा फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया जा रहा है। पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी 22 फरवरी को आश्रम में जगदीश मुनि जी के निर्माण दिवस समारोह में सभी प्रमुख अखाडो के महामंडलेश्वर संत जन एवं दूर दराज से हजारों की संख्या में भक्तगण एवं श्रद्धालु जन भाग लेंगे। इस पवित्र अवसर पर समस्त श्रद्धालु जनों को विभिन्न संत जनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं भारतीय जनता पार्टी के विधायक, सांसद पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी इस समारोह में उपस्थित रहेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments