Wednesday, April 22, 2026
HomeTrending Nowराष्ट्रीय सीनियर मुए थाई में उत्तराखंड ने जीते 4 पदक

राष्ट्रीय सीनियर मुए थाई में उत्तराखंड ने जीते 4 पदक

देहरादून, यूनाइटेड मुए थाई एसोसियेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वावधान में 22-25 जनवरी तक हैदराबाद में संपन्न हुई “सातवीं राष्ट्रीय सीनियर मुए थाई चैंपियनशिप-2026” में उत्तराखंड राज्य के खिलाड़ियों में शानदार खेल
का प्रदर्शन करते हुए 1 रजत एवं
3 कांस्य पदक जीते। मुए थाई एसोसियेशन ऑफ़ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सतीश जोशी ने बताया कि चैंपियनशिप में राज्य के 10 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए देहरादून जिले की मुए थाई फ़ाइटर संचिता पोखरियाल ने उत्तराखंड के लिए रजत पदक जीता। वहीं राज्य की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए देहरादून जिले की ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी सपना जवाड़ी ने कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया। 6 कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर केआरसी के खिलाड़ी अनिल बोरा एवं अल्मोड़ा की महिला खिलाड़ी हिमानी मेर ने भी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। इस तरह उत्तराखंड राज्य ने सीनियर राष्ट्रीय मुए थाई चैंपियनशिप में एक रजत एवं 3 कांस्य सहित कुल 4 पदक मिले।
उक्त चैंपियनशिप में देश 28 राज्यों के 800 से अधिक चयनित मुएथाई खिलाड़ियों ने भाग लिया था। टीम की मुख्य कोच विश्व पदक विजेता खिलाड़ी प्रज्ञा जोशी एवं टीम मैनेजर नीलेश जोशी सहित राष्ट्रीय रेफरी दीपक नौटियाल ने भी आयोजन में हिस्सा लिया। गौरतलब है की पहली बार मुए थाई खेल में जून माह में “राष्ट्रीय यूथ मुए थाई चैंपियनशिप 2026” की मेजबानी उत्तराखंड राज्य को मिली है।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उत्तराखंड सरकार की खेल मंत्री रेखा आर्य, खेल परिषद के उपाध्यक्ष हेमराज बिष्ट, प्रदेश महासचिव नीलेश जोशी, उप-निदेशक खेल रसिका सिद्दीकी आदि गणमान्य लोगो एवं खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments