हरिद्वार (कुलभूषण )कडाके की सर्दी के मौसम में नगर में सडको के किनारे रहने वाले गरीब व असहाय लोगो तथा रात में रोडवेज व अन्य स्थानो पर आने जाने वाले यात्रियो व अन्य लोगो को सर्दी से बचाव के लिए नगर की प्रमुख समाज सेवी संस्था सेवा समिति (रजि.) हरिद्वार द्वारा अलाव की व्यवस्था की जा रही है। जिससे की लोगो को सर्दी से कुछ राहत मिल सके।
यह जानकारी देते हुए सेवा समिति के अध्यक्ष मुकेश त्यागी ने बताया की सेवा समिति नगर की प्रमुख समाज सेवी संस्था है। जिसके द्वारा नगर में नि:शुल्क औषधालयो का संचालन किया जाता है। साथ ही हरकी पौडी क्षेत्र में आने वाले यात्रियो से सम्बन्धित सूचनाओ का प्रसारण कराना तथा नगर में खडखडी स्थित शमशान का संचालन तथा लावारिस शवों का अतिंम संस्कार जैसे कार्य सम्पन्न कराये जाते है।
इन दिनों हो रही सर्दी के चलते सेवा समिति द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्रो मे अलाव की व्यवस्था की हर साल की तरह की गयी है। जिसके चलते समिति द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थानो पर लगडी उपलब्ध करा अलाव जलवाये जा रहे है। जिससे की लोगो को सर्दी से कुछ राहत मिल सके। उन्होने कहा की जनसेवा के क्षेत्र में सेवा समिति एक सौ साल सेे अधिक समय से हरिद्वार में अग्रणीय भूमिका का निर्वाहन कर रही है।




