Thursday, June 4, 2026
HomeTrending Nowअम्बरीश कुमार के विभिन्न पहलुओ से अवगत कराती है प्रकाशित पुस्तक- मुरली...

अम्बरीश कुमार के विभिन्न पहलुओ से अवगत कराती है प्रकाशित पुस्तक- मुरली मनोहर

अम्बरीश कुमार  संघर्ष ही आधार पुस्तक का प्रकाशित
हरिद्वार  (कुलभूषण) हरिद्वार में  राजनीति की धूरी व पहचान रहे पूर्व वि़द्यायक स्व0 अम्बरीश कुमार के जीवन व राजनैतिक संघर्ष पर लिखी गयी पुस्तक  अम्बरीश कुमार; संघर्ष ही आधार का प्रकाशन कराया गया है। पुस्तक के बारे में जानकारी देते हुए स्व0 अम्बरीश कुमार के लम्बे राजनैतिक जीवन के साथी रहे श्रमिक व वरिष्ठ कंाग्रेस नेता मुरली मनोहर ने जानकारी देते हुए बताया की के एल पचौरी प्रकाशन द्वारा प्र्रकाशित  इस पुस्तक का संपादन जाने माने पत्रकार लेखक समीक्षक अनन्त मित्तल द्वारा किया गया है। जिसमें स्व0 अम्बरीश कुमार के विभिन्न राजनैतिक समाजिक व पारिवारिक पहलुओ को एकत्रित कर प्राकाशित किया गया है।
इस पुस्तक में अम्बरीश कुमार की राजनैतिक विचार धारा उनके राजनैतिक संघर्ष तथा सामाजिक क्षेत्र में किये गये कार्यो को संग्रहित कर एक माला में पिरोने का प्रयास किया गया है। पुस्तक को चार हिस्सो में बाटकर उनके साथ रहे लोगो के विचारो को समाहित करने का प्रयास सम्पांदक द्वारा किया गया  है। वही पुस्तक में अम्बरीश कुमार द्वारा विद्यायक के रूपमें विद्यान सभा में उठाये गये विभिन्न प्रश्नो को भी प्रकाशित किया गया है।
मुरली मनोहर का कहना है की अम्बरीश कुमार के राजनैतिक जीवन क विभिन्न पहलुओ की जानकारी को अपने में समाहित यह पुस्तक अपने आन में बहुत कुछ समेटे हुए है। उन्होने कहा की जल्द ही पुस्तक के दूसरे संस्करण का प्रकाशन कराया जाना प्रसवित है। जिसमें अम्बरीश कुमार के लम्बे राजनैतिक जीवन के अनछुए पहलुओ को पुस्तक के माध्यम से पाठको व उनके समर्थको के बीच पहुचाने का प्रयास किया जायेगा। उन्होने कहा की यह पुस्तक आज के दौर के युवा राजनेताओ के लिए एक प्रेरणादायक कुंजी साबित हो सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments