Thursday, June 4, 2026
HomeUncategorizedमुनस्यारी में हुई गुण्डागर्दी की एसपी से शिकायत, 144 का खुलेआम उल्लंघन

मुनस्यारी में हुई गुण्डागर्दी की एसपी से शिकायत, 144 का खुलेआम उल्लंघन

-पुलिस प्रशासन बना मूकदर्शक
-कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो महापंचायत और धरना-प्रदर्शन

मुनस्यारी (पिथौरागढ़), मुनस्यारी बचाओं संघर्ष समिति ने 14 अगस्त को मुनस्यारी में हुई गुंडागर्दी मारपीट और अराजकता की जांच की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को पत्र ईमेल से भेजा। समिति ने कहा कि पुलिस की उपस्थिति में गुंडाराज कायम किया गया और धारा 144 का खुला उल्लंघन हुआ। उसके बाद भी पुलिस हाथ में हाथ रख कर बैठी हुई है।
समिति के संयोजक तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक रेखा यादव को ईमेल के माध्यम से पत्र भेजा गया है। उन्होंने कहा कि धारा 144 का खुला उल्लंघन करते हुए सड़क में गुंडाराज कायम किया गया।मारपीट की गई और अराजकता फैलाया गया। घटना पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ है। उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में इस प्रकार की गुंडागर्दी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने पुलिस अधीक्षक से वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर उक्त घटना की निष्पक्ष जांच किए जाने की मांग की। कहा कि इस घटना के लिए जो भी दोषी है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि यहां के शांत माहौल तथा भाईचारे को किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। कहा कि अगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो गुंडाराज के खिलाफ महापंचायत बुलाई जाएगी और जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments