Thursday, June 4, 2026
HomeUncategorizedसखा ट्रस्ट ने शहीदों को नमन कर ‘आधुनिक भारत की ओर पहल’...

सखा ट्रस्ट ने शहीदों को नमन कर ‘आधुनिक भारत की ओर पहल’ को दी नई उड़ान

देहरादून, सखा ट्रस्ट ने अपने सहयोगी संस्थान कंप्यूटर केयर इंस्टीट्यूट के साथ मिलकर स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन कंप्यूटर केयर इंस्टीट्यूट, ब्रह्मपुरी चौक, निरंजनपुर, देहरादून में किया। मुख्य अतिथि जगत बंधु सेवा ट्रस्ट के संस्थापक एवं श्री गुरु राम राय महंत इंद्रेश अस्पताल के ब्रांड एंबेसडर, श्री सुमित प्रजापति ने ध्वजारोहण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

कार्यक्रम में आधुनिक भारत की ओर पहल के अंतर्गत आयोजित छात्रवृत्ति परीक्षा 2025 के विजेताओं में प्रथम स्थान – सुमन वर्मा, द्वितीय स्थान – सिमरन ठाकुर और तृतीय स्थान – दिव्यांश शर्मा को सम्मानित किया गया। इस पहल में प्रतिभागियों को तकनीकी ज्ञान, नवाचार और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर मार्गदर्शन दिया गया।

 

कार्यक्रम का सफल आयोजन देव सिंह चौहान (अध्यक्ष/संस्थापक, सखा ट्रस्ट) एवं बिलाल अहमद (हेड, कंप्यूटर केयर इंस्टीट्यूट) के निर्देशन में हुआ। “आधुनिक भारत की ओर पहल” कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु आयोजक आयशा, कंप्यूटर केयर इंस्टीट्यूट की विशेषज्ञ प्रशिक्षक टीम और कार्यक्रम समन्वयक मधुर माथुर को शुभकामनाएं एवं सम्मान प्रदान किया गया।

सखा ट्रस्ट की टीम से सिमरन ठाकुर, दिव्यांश शर्मा, सुमन वर्मा, अंजना भट्ट, सलोनी गुप्ता, भीम सौद, तोहीद, निधि सिंह चौहान और शीतल सहित अन्य स्वयंसेवकों ने इस कार्यक्रम के आयोजन में सक्रिय सहयोग देकर इसकी गरिमा और भव्यता में उल्लेखनीय वृद्धि की। समारोह का समापन राष्ट्र की एकता और प्रगति के संकल्प तथा मिठाई वितरण के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments