“ओएनजीसी मुख्यालय द्वारा 01 जुलाई से 15 जुलाई 2025 तक चलाये गया यह स्वच्छता अभियान”
देहरादून, वेस्ट वॉरियर्स संस्था एवं ओएनजीसी द्वारा एक पखवाड़ा चलाये गये स्वच्छता अभियान का बुधवार को विधिवत् समापन हो गया,
वेस्ट वॉरियर्स संस्था एवं ओएनजीसी मुख्यालय द्वारा 01 जुलाई से 15 जुलाई 2025 तक चलाये गये इस स्वच्छता अभियान केवल एक स्वच्छता कार्यक्रम तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि यह एक जनांदोलन बनकर उभरा। इस अभियान ने स्वच्छता को केवल दायित्व नहीं, बल्कि सहभागिता, सम्मान और संवेदनशीलता से जोड़ते हुए व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की और स्वच्छता को जन-जन का कार्य बनाना और व्यवहार में स्थायी परिवर्तन लाना।
समापन के मौके पर ओएनजीसी के प्रधान मानव संसाधन सेवाएं नीरज कुमार शर्मा ने कहा:
“ओएनजीसी न केवल ऊर्जा क्षेत्र में अग्रणी है, बल्कि सामाजिक दायित्वों को भी पूर्ण निष्ठा से निभा रहा है। यह अभियान हमारी उस सामाजिक प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है।”
मुख्य गतिविधियाँ एवं उपलब्धियां :
-वाहन चालकों को स्टील बर्तनों का वितरण–सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विकल्प के रूप में।
-51 नीम के पौधों का रोपण – पर्यावरण संवर्धन और भविष्य के लिए हरियाली।
-सार्वजनिक सफाई अभियान – आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से कई स्थानों की सफाई।
-3 स्कूलों में वाटर प्योरीफायर की स्थापना–स्वच्छ जल के माध्यम से स्वास्थ्य संरक्षण।
-100 सेट ‘बर्तन बैंक’ की स्थापना – सामूहिक आयोजनों में प्लास्टिक रहित विकल्प सुनिश्चित करना।
-सफाई साथियों को प्राथमिक उपचार किट वितरण – उनके स्वास्थ्य व सुरक्षा की दिशा में सराहनीय कदम।
-बच्चों के साथ पेंटिंग व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता – भावी पीढ़ी में स्वच्छता के प्रति संवेदनशीलता।
-सब्ज़ी मंडी में कपड़े के थैलों का वितरण – स्थानीय स्तर पर प्लास्टिक मुक्त बाजार की पहल।
-पुराने कपड़ों के बदले दरी वितरण – पुनः उपयोग एवं अपसाइकलिंग को बढ़ावा।
-पर्यावरण सखियों को सूखा राशन – प्लास्टिक कचरा संग्रहण में लगी महिलाओं का सम्मान।
-प्रेम धाम वृद्धाश्रम में डाइपर वितरण – बुज़ुर्गों की गरिमा की रक्षा हेतु एक संवेदनशील प्रयास।
इस अभियान की खास बात इसकी समावेशिता रही कि बच्चों, युवाओं, महिलाओं, सफाई साथियों, वृद्धजनों और स्वयंसेवकों ने मिलकर इसे एक सच्चा जनआंदोलन बनाया।
हर गतिविधि में सम्मान, सहयोग और समाधान की भावना नज़र आई। यह स्वच्छता अभियान इस बात का सशक्त उदाहरण है कि
“सामूहिक प्रयास, जागरूकता और सही दिशा में उठाए गए छोटे कदम भी बड़े परिवर्तन ला सकते हैं।” हर संस्था अपने स्तर पर ऐसा एक मॉडल अपनाकर समाज में स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान का संदेश प्रसारित कर सकती हैं ।
एक पखवाड़े तक चले इस स्वच्छता अभियान के समापन पर विभिन्न प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया, जिसमें पेंटिंग एवं स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को उपहार प्रदान किये गए। इस अवसर पर ओएनजीसी से सीएसआर इंचार्ज चंदन सुशील साजन एवं अरुण सिंह आदि के साथ बड़ी संख्या में विभागीय कार्मिक और उनके परिवार के सदस्यों के साथ वेस्ट वॉरियर्स संस्था से सहायक निदेशक नवीन कुमार सडाना, स्वाति रतूड़ी, दिव्य शर्मा, एडिसन, नीरज भाटिया आदि उपस्थित रहे l



Recent Comments