पंचायत चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में बेहतर माहौल : जोशी

0
450

देहरादून, त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर गढ़वाल से लौटे प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव महेश जोशी ने कहा कि प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी के कुशल प्रबंधन से जिला पंचायत क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम प्रधान के लिए क्षमता एवं योग्यता समीकरण के हिसाब से चयन किया गया जिससे कांग्रेस अधिक से अधिक सीटों पर जीत हासिल कर सके।
उन्होंने कहा कि गुंजी से सेवानिवृत्त आईजी विमला गुंज्याल बीरोंखाल ब्लॉक के बिरग़ण गांव से सेवानिवृत्त कर्नल यशपाल नेगी एवं टिहरी के सजवाणकांडा गांव के सेवानिवृत तहसीलदार गंभीर सिंह का निर्विरोध चयन ग्रामीणों की बौद्धिक सोच को दर्शाता है जो रिवर्स माइग्रेशन को मील का पत्थर साबित होगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा। उन्होंने कहा गांवों में चुनाव को लेकर जनता में काफी उत्साह है और कांग्रेस के पक्ष में बेहतर माहौल है।
उन्होंने कहा कि आज भाजपा की जन विरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है। विकास का पहिया जाम है। प्रदेश में बेरोजगारी महंगाई भ्रष्टाचार चरम पर है। शिक्षा स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। सीएचसी पीएचसी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है महिलाओं के प्रसव सड़क पर हो रहे। सरकार राज्य निर्माण की मूल धारणा स्वास्थ्य शिक्षा रोजगार की अनदेखी कर रही है।पलायन को लेकर सरकार की न कोई नीति है न ही नीयत, आज जनता कांग्रेस की ओर टकटकी लगाए हुए है ऐसे में कांग्रेस की जीत निश्चित है।