हरिद्वार(कुलभूषण)। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के शिक्षक, चिकित्सक और कर्मचारियों का आंदोलन वेतन भुगतान को लेकर उग्र होता जा रहा है। शासन और विश्वविद्यालय प्रशासन के पास अभी तक कोई समाधान नहीं है, जिसके चलते शिक्षकों ने अध्यापन और चिकित्सकों ने बृहस्पतिवार को ओपीडी को 2 घंटे के लिए बंद किया।
बृहस्पतिवार को कुल सचिव प्रोफेसर ओपी सिंह ने धरने पर बैठे कर्मचारियों को बताया कि शासन ने वेतन मद में बजट आवंटन की अधिसूचना बृहस्पतिवार शाम तक आ जाने का आश्वासन दिया है, लेकिन भुगतान में समय लगेगा। कर्मचारी उनके आश्वासन से संतुष्ट नहीं हुए और स्थायी समाधान होने तक आंदोलन जारी रखने का फैसला किया।
उपशाखा ऋषिकुल और गुरुकुल, हर्रावाला परिसरों के कर्मचारियों ने परिसर निदेशकों के कार्यालय में तालाबंदी कर नारेबाजी और कार्य बहिष्कार किया। धरने के दौरान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा, शाखा अध्यक्ष छत्रपाल सिंह, गुरुकुल शाखा के अध्यक्ष ताजबर सिंह नेगी, पूर्व कुलसचिव डॉ. अनूप गक्खड़,डॉ. कीर्ति, डॉ. सीमा जोशी, डॉ उषा शर्मा, डॉ संजय त्रिपाठी, डॉ. सुरेश चौबे, डॉ. शोभित, डॉ. प्रवेश तोमर, डॉ अरुण कुमार,डॉ. वेद भूषण, डॉ. अंजली, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा,शाखा अध्यक्ष छत्रपाल सिंह, गुरुकुल शाखा के अध्यक्ष ताजबर सिंह नेगी, मनीष पवार,राकेश चंद्र,अनिल कुमार, विनोद कुमार,राजू कश्यप,ज्योति नेगी, लोकेंद्र सिंह,मनोज पोखरियाल, अमित लाम्बा आदि मौजूद रहे।



Recent Comments