Tuesday, June 30, 2026
HomeTrending Nowहोमवर्क पूरा नहीं करने के कारण ड्रेस झाड़ियों में फेंक 4 बच्चें...

होमवर्क पूरा नहीं करने के कारण ड्रेस झाड़ियों में फेंक 4 बच्चें हुए गायब, पुलिस ने तलाश कर परिजनों को सौंपा

टिहरी, ढ़ालवाला क्षेत्र में होमवर्क पूरा नहीं होने के कारण ड्रेस झाडियों में फेंक चार बच्चे गायब हो गये। जिनको पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद तलाश कर परिजनों के सुपुर्द किया। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय नागरिक द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि कुछ स्कूली बच्चे अपने स्कूल बैग भजनगढ़ जंगल की झाड़ियों में छिपाकर व स्कूल की यूनिफॉर्म बदलकर कहीं चले गए हैं।
प्राप्त सूचना पर आयुष अग्रवाल, एसएसपी टिहरी द्वारा त्वरित टीम का गठन कर बच्चों को बरामद करने हेतु कहा गया। ढालवाला मुनिकीरेती पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए भजनगढ़ रोड स्थित जंगल में तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बांस की झाड़ियों से 04 स्कूल बैग बरामद हुए, जिनमें कॉपी—किताबें एवं स्कूली यूनिफॉर्म रखी हुई थीं। बैग एवं नोटबुक पर अंकित विवरण के आधार पर संबंधित स्कूल प्रशासन एवं परिजनों से संपर्क कर जानकारी साझा की गई। काफी तलाश के पश्चात रेलवे रोड ढालवाला क्षेत्र से सभी बच्चों को सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान बच्चों ने बताया कि उन्होंने होमवर्क पूरा नहीं किया था, जिसके कारण डर वश स्कूल न जाकर घूमने चले गए थे। सभी बच्चों को समझाइश देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। बरामद बच्चे जूनियर हाई स्कूल राजीव ग्राम, चिन्ड्रन होम एकेडमी 14 बीघा जूनियर हाई स्कूल राजीव ग्राम व प्रेमानंद हाई स्कूल के नौवीं व आठवीं के छात्र हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments