Sunday, May 19, 2024
HomeTechnologyयमकेश्वर तालघाटी की मूल निवासी मनीषा चौहान का नेशनल भारतीय महिला हॉकी...

यमकेश्वर तालघाटी की मूल निवासी मनीषा चौहान का नेशनल भारतीय महिला हॉकी टीम में हुआ चयन

पौड़ी (हरीश कंडवाल), हॉकी इण्डिया द्वारा भारतीय महिला हॉकी में सम्मिलित होने वाले खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की गयी है, उत्तराखण्ड हरिद्वार श्यामपुर निवासी मनीषा चौहान का चयन भी हुआ है। चयनित टीम बेलज्यिम तथा इग्लैंड मेंं आयोजित होने वाली एफआईएच प्रो लीग में प्रतिभाग करेगी। मनीषा चौहान मूल रूप से जिला पौड़ी गढवाल के यमकेश्वर ताल घाटी के तल्ला कोटा गॉव की रहने वाली है। मनीषा के पिता ज्ञान सिंह चौहान बीएसएफ से बीते माह अप्रैल 2024 में रिटायर्ड हुए हैं, मॉ वीना देवी गृहणी है। मनीषा की इण्टर तक शिक्षा श्री राम विद्या मंदिर स्कूल श्यामपुर कॉगड़ी हरिद्वार में हुई। ग्रेजुएशन एसएमजैन हरिद्वार से किया और उसके बाद आईटीएम ग्वालियर से बीपीएड किया।
मनीषा क़े स्कूल कोच बलबिन्दर सिंह ने बताया कि मनीषा कि रूचि खेल में बचपन से ही थी। कक्षा 5 से ही मनीषा चौहान का हॉकी के प्रति रूझान दिखने लगा तो उसको इसके प्रति प्रेरित किया और उसके बाद उसने कड़ी मेहनत करनी प्रारम्भ की और पीछे मुड़कर नहीं देखा। स्कूल स्तर पर सी0बी0एस0ई0 द्वारा आयोजित नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में कई बार अपने बेहतरीन प्रर्दशन से टीम को फाईनल में प्रवेश दिलाया और बेस्ट प्लेयर का खिताब जीता।

मनीषा चौहान ने जिला स्तर तथा राज्य स्तर पर होने वाली सभी हॉकी प्रतियोगिताओ में बेहतरीन प्रर्दशन करते हुये स्कूल तथा हरिद्वार जिले का नाम रोशन किया है। 2016 में हॉकी इण्डिया द्वारा आयोजित हॉकी इण्डिया जूनियर वूमन नेशनल प्रतियोगिता में मनीषा चौहान ने उत्तराखण्ड राज्य की टीम का कप्तान के रूप में प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में अपने बेहतरीन खेल से सभी को प्रभावित किया तथा हॉकी इण्डिया जूनियर वूमन नेशनल कैम्प में अपनी जगह बनायी।

2018 साई द्वारा चयन नेशनल सेंटर आफॅ एक्सिलेन्स, दिल्ली के लिए चयनित हुई 2019 साई की और से केन्या व बंग्लादेश खेलना गयी

2020 आल इडिंया इंटर यूनिवर्सिटी तथा फर्स्ट खेलो इडिंया में प्रतिभाग किया 2021 फर्स्ट हॉकी इडिंया सीनियर वूमन इंटर डिपार्टरमेंट नेशनल चेपियनशिप की कप्तान एवं बेस्ट मिडफिलडर का अवार्ड

वर्तमान में हॉकी इडिंया द्वारा आयोजित 14वीं हॉकी इडिंया सीनियर वूमन नेशनल चेपियनशिप २०२४, पुणे महाराष्ट्र में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुये प्लेयर आफ दा मैच का खिताब जीता। इसी प्रतियोगिता के दौरान मनीषा का चयन हॉकी इडिंया सीनियर वूमन नेशनल कैम्प के लिए हुआ और बाद में हॉकी इडिंया सीनियर वूमन नेशनल टीम में अपनी जगह बनाई।

स्कूल प्रबन्धक श्री राजीव भल्ला जी, श्री सदानन्द जी एवं प्रधानाचार्या श्रीमती बबीता अग्रवाल श्रीनिवास ने मनीषा की उपलब्धि पर उसको बधाई दी।

मनीषा के पिता ज्ञान सिंह चौहान ने बताया कि अभी तक मनीषा को उत्तराखण्ड सरकार की ओर से केई प्रोत्साहन नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि मनीषा की मेहनत और लगन का परिणाम एवं उसके कोच बलबिंदर सिहं के अथक मेहनत एवं प्रशिक्षण के बदौलत उनके द्वारा समय समय पर दिये जाने वाले मार्गदर्शन के फलस्वरूप मनीषा का चयन भारतीय महिला हॉकी टीम में हुआ है।
वहीं मनीषा के चाचा कृपाल सिंह चौहान ने बताया कि मनीषा के चयन होने से पूरे श्यामपुर और उसके विद्यालय और हमारे गॉव तालघाटी में हर्ष का माहौल है। उन्होंने कहा कि आज मनीषा ने भी साबित कर दिया कि मध्यम परिवार की बेटियॉ भी अगर चाहे और अपना लक्ष्य को केन्द्रित रखे तो अपना मुकाम हासिल कर सकती हैं। मनीषा बचपन से ही अपने लक्ष्य के प्रति सजग रही। वहीं मनीषा की मॉ बीना देवी ने बताया कि मनीषा शुरू से ही मेहनती रही है, उसका खेल के प्रति लगन और जुनून का परिणाम रहा कि वह एक छोटे से गॉव और तालघाटी से निकलकर श्यामपुर जैसी जगह से अपने हुनर के बदौलत इस लक्ष्य को हासिल कर पाने मे सफल रही।
मनीषा कि इस उपलब्धि से उनके परिवार स्कूल और पूरे गृह क्षेत्र यमकेश्वर ताल घाटी में हर्ष का माहौल हैं |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments