Saturday, May 18, 2024
HomeStatesUttarakhandअहंकार में सरकार, किसी की बात सुनने के बजाय समाज में नफरत...

अहंकार में सरकार, किसी की बात सुनने के बजाय समाज में नफरत पैदा कर समाज को बाँटने का काम कर कही : महेश शर्मा

(अतुल अग्रवाल)

हल्द्वानी, महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के दूसरे दिन कांग्रेस ने आपके द्वार कार्यक्रम के तहत हरीपुर फुटकुआ में निक्की दुर्गापाल के आवास पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गजेन्द्र सिंह पाल ने की तथा संचालन एडवोकेट कंचन तिवारी ने किया |
गोष्ठी को संबोधित करते हुए महेश शर्मा ने कहा कि आज प्रदेश कठिन दौर से गुजर रहा है, प्रदेश में महंगाई, बेरोज़गारी की तडफ के साथ किसान सड़कों पर है | सत्ता के अहंकार में सरकार किसी की बात सुनने के बजाय समाज में नफ़रत पैदा कर समाज को बाँटने का काम कर कही है। तेल व गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि से आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। विकास कार्य रुके हुए हैं विकास के नाम पर जो बजट आ रहा है सब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है।

बैठक में हरक सिंह परगाई, श्याम सिंह घुड़दौड़ा, गजेन्द्र सिंह पाल एवं श्रीमती दुर्गापाल को सौल उड़ाकर सम्मानित किया गया।बैठक को निक्की दुर्गापाल कुन्दन सिंह नेगी, कुन्दन सिंह बोहरा प्रदीप नेगी, मनोहर सिंह नेगी, बिजय सिंह, टीकम दर्म्वाल, चन्दन जयाला, बिपिन परगाई, जगमोहन कुल्याल, नवीन बोहरा, आनन्द सिंह दर्म्वाल, स. शुखवन्त सिंह आदि ने सम्बोधित किया।

 

 

भाजपा हल्द्वानी नगर स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान कार्यशाला का हुआ आयोजन

(अतुल अग्रवाल)

हल्द्वानी, भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान के तहत आज भाजपा हल्द्वानी नगर स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान कार्यशाला सम्मानित नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल की अध्यक्षता में की गई कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला महामंत्री एवं जिला स्वास्थ्य स्वयं सेवक प्रमुख आदरणीय कमल नयन जोशी द्वारा स्वास्थ्य स्वयंसेवकों के कार्यों एवं उसकी महत्व को बताया गया |
जिला महामंत्री आदरणीय प्रदीप जनौटी द्वारा संगठन एवं आगामी कार्य योजनाओं के बारे में स्वयंसेवकों को जानकारी दी गई जिला आईटी प्रभारी विनीत पांडे द्वारा आईटी के महत्व को कार्यकर्ताओं को बताया गया नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सक अतुल राजपाल द्वारा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं बीमारियों से कैसे बचा जाए और अपने वह अपने परिवार के साथ साथ ही अपने क्षेत्र को बीमारियों से मुक्त कैसे रखा जाए इस पर जानकारी दी गई नगर स्वास्थ्य स्वयं सेवक प्रमुख एवं नगर महामंत्री प्रताप रैक्वाल जी कार्यक्रम का संचालन किया गया नगर आईटी प्रमुख एवं उपाध्यक्ष मनीष पाल द्वारा कार्यक्रम की फोटोग्राफी व अन्य व्यवस्थाएं की गई जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं महिला स्वास्थ्य स्वयंसेवक वंदना पंत द्वारा महिला मोर्चा की बहनों के साथ रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था देखी गई व मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश जोशी योग गुरु हेमंत जोशी जी द्वारा योग के माध्यम से कैसे निरोग रह जाए इस पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया गया कार्यक्रम में नगर महामंत्री मधुकर श्रोत्रिय ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री मनोज वर्मा नगर मंत्री सुधीर अग्रवाल महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष गीता जोशी जी ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष नन्हे कश्यप महिला मोर्चा नगर महामंत्री अशोक शुक्ला नगर मंत्री चित्रा सुयाल नगर के सम्मानित बूथो के सम्मानित स्वास्थ्य स्वयंसेवक बंधु उपस्थित रहे |

राष्ट्रपिता गांधी को पुष्पांजलि के साथ याद कर किया स्वच्छता कार्यक्रम

(अतुल अग्रवाल)

हल्द्वानी, गांधी जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सम्मानित नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा हल्द्वानी नगर द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर नैनीताल डिस्टिक कॉपरेटिव बैंक के प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की मूर्ति के समीप स्वच्छता कार्यक्रम कर पुष्पांजलि के साथ माल्यार्पण कर उनको याद किया गया | तत्पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र दामोदरदास मोदी के आवाहन पर गांधी आश्रम जाकर गांधी आश्रम से आवश्यकता अनुसार उपयोगी वस्तुओं का क्रय किया गया।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष आदरणीय प्रदीप बिष्ट , जिला महामंत्री प्रदीप जनौटी , मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री दिनेश खुल्वे , पूर्व दर्जा राज्यमंत्री प्रकाश हरभोला , विधानसभा विस्तारक विनोद चौहान , नगर महामंत्री मधुकर , नगर उपाध्यक्ष मनीष पाल , कोषाध्यक्ष अमोल मेहरोत्रा, नगर मंत्री दीपक मेहरा, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष गीता जोशी, वरिष्ठ भाजपा नेता त्रिलोक बिष्ट , महिला मोर्चा महामंत्री आशा शुक्ला जी अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments