Monday, May 20, 2024
HomeTrending Nowप्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं महिलाएं : इंदु गुप्ता

प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं महिलाएं : इंदु गुप्ता

हरिद्वार 10 अगस्त (कुलभूषण ) वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार द्वारा दयानन्द नगरी स्थित वैश्य बुधु लोहिया धर्मशाल में आयोजित बहरियाली तीज महोत्सव हर्षोल्लास व उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मेहंदी गीत व नृत्य तंबोला आदि प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

सभी को तीज की बधाई देते हुए अध्यक्ष इंदु गुप्ता व महामंत्री निधि बंसल ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं महिला शक्ति का दर्शाने वाले तीज पर्व को परंपरागत तरीके से महिलाएं मनाती चली आ रही है। समाज में हिंदू संस्कृति का प्रचार प्रसार त्यौहारों के माध्यम से भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है। धर्मनगरी की हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने देश दुनिया में राज्य का गौरव बढ़ाने का काम किया है। संरक्षक नरेश रानी गर्ग ने कहा कि तीज महोत्सव परंपरांओं का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने आत्मविश्वास को त्यौहारों के माध्यम से समाज के समक्ष रखती हैं। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए संगठित होकर ही महिलाओं को अपना योगदान देना चाहिए। हरियाली तीज महोत्सव हमारी संस्कृति को दर्शाने वाला पर्व है। इस अवसर पर निधि बंसल गरिमा अग्रवाल डाण्अंजलि गोयल अरूणा बंसल वंदना गुप्ता रेखा अग्रवाल विनिषा शालू मधु जैन नेहा जैन विनीषा गर्गए संध्या अग्रवाल आदि ने हरियाली तीज पर्व के महत्व पर अपने विचार रखे। इस अवसर सुधीर अग्रवाल राजीव गुप्ता आदि ने महिलाओं को तीज पर्व की बधाई दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments