Friday, April 26, 2024
HomeTrending Nowमहिला ने तड़के सुबह धौलीगंगा में लगाई छलांग, पुलिस का सर्च अभियान...

महिला ने तड़के सुबह धौलीगंगा में लगाई छलांग, पुलिस का सर्च अभियान जारी

चमोली, जोशीमठ के लाता गाँव की एक महिला ने तड़के सुबह धौलीगंगा में छलांग लगा दी। महिला का अब तक कोई पता नही चल पाया हैं। सूचना पाकर जोशीमठ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँचकर सर्च अभियान मैं जुटी हुई है। लेकिन अभी तक महिला को कोई पता नही चल पाया है। एसडीआरएफ और पुलिस द्वारा सर्च अभियान लगातार जारी है। जोशीमठ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के अनुसार महिला का नाम नंदी देवी पत्नी यशपाल सिंह उम्र 34 वर्ष इन दिनों अपने मायके आई हुई थी। और महिला की मानसिक स्थिति ठीक नही है। महिला द्वारा अक्सर कई बार घर से भागने की भी कोशिश की गई थी। लेकिन गुरुवार सुबह लगभग 8:30 बजे महिला के भाई द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन महिला तेजी से नदी मैं कूद गई। एसडीआरएफ और पुलिस द्वारा सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी है |

 

महिला को कार में बिठा कर जंगल में किया सामुहिक दुष्कर्म, पुलिस में महिला ने सामुहिक दुराचार की शिकायत कराई दर्ज

 

चम्पावत, फैक्ट्री में काम करके लौट रही एक महिला को ने तीन लोगों जबरन कार में बिठाया और जंगल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना कल शाम की है। महिला ने आज बनबसा पुलिस थाने पहुंच कर दो आरोपियों के खिलाफ नामजद और एक अज्ञात के ख्लिाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक उधम सिंह नगर की एक 25 वर्षीय महिला जो पिछले लंबे समय से बनबसा क्षेत्र में की एक फैक्ट्री में काम करती है। उसका आरोप है कि कल शाम लगभग 4 बजे वह काम से घर लौट रही थी। इस दौरान देवीपुरा बनबसा के पास तीन लोग कार के साथ खड़े थे। महिला का कहना है कि इनमें से दो को वह जानती है जबकि तीसरे व्यक्ति को वह नहीं जानती। उन्होंने उसके उधमसिंह नगर स्थित घर ले जाने की बात कहकर उसे कार में बिठा लिया। लेकिन वे उसे धनुषपुल वाले रास्ते से झनकईया बंगाली कालोनी ले गये। यहां से वे उसे मोटर साईकिल से पास के जंगल में ले गए। जहां उसके साथ तीनों व्यक्तियों ने सामुहिक दुष्कर्म किया। बाद में महिला ने फोन से अपने पति को पूरी बात बताई। कुछ ही देर में महिला का पति घटना स्थल पर पहुंच गया। आरेाप है कि आरोपियों ने यह बात किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। आज महिला ने बनबसा पुलिस थाने पहुंचकर दो ज्ञात व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सामुहिक दुराचार की शिकायत दर्ज कराई। एसओ बनबसा लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि मामले की जांच व अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

 

किक्रेटरों पर हमले का मामला : पुलिस ने आईटीआई गैंग के दो और सदस्यों को किया गिरफ्तार

हल्द्वानी, पुलिस ने आईटीआई गैंग के दो और सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। बीते दिनों एमबीपीजी कालेज परिसर में क्रिकेट खेल रहे युवाओं पर गोली चलाने और एक युवक को तलवार मार कर घयल करने के आरोप में पुलिस उकी तलाश कर रही थी। कल ही पुलिस ने इस गैंग के कुछ सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

 

इसके अलावा पुलिस ने लूट के एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। इस मामले में घायल छात्र के पिता धानमिल, बरेली रोड निवासी महेन्द्र सिंह बिष्ट ने कोतवाली कुछ ज्ञात व कुछ अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
पुलिस ने आस – पास क्षेत्र के घटना स्थलों के सीसीटीवी फुटेजों का अवलोकन कर कुछ और हमलावरों की पहचान की। कल रात पुलिस ने सीएमटी डहरिया कालोनी निवासी नितिन रावत और पीलीकोठी, मुखनी निवासी नवीन मेहरा को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। दूसरे गुट का हमला, तलवार व तमंचे चले, एक युवक घायल, पुलिस कर रही पूछताछ
पुलिस की टीम में एसएसआई महेन्द्र प्रसाद, एसआई धर्मेन्द्र कुमार, कांस्टेबल नवीन राणा, सुरेन्द्र सिंह व धर्मेन्द्र मर्तोलिया शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments