पत्नी ने प्रेमी व उसके साथी की मदद से की पति की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा  

0
514
देहरादून, इन्द्रा देवी पत्नी सन्तराम निवासी ग्राम रताड पो0 बजऊ तहसील कालसी देहरादून हाल धनवन्तरी अस्पताल रसूलपुर कोतवाली विकासनगर मे अपने पति सन्तराम पुत्र मेहर सिह निवासी ग्राम रताड पो0 बजऊ तहसील कालसी  देहरादून उम्र 32 वर्ष की 12-फरवरी 23 से घर रसूलपुर से काम के लिए हर्बरटपुर के लिए जाना व वापस नही आने सम्बन्धित गुमशुदगी दर्ज करवाई, जिस पर कोतवाली विकासनगर पर गुमशुदगी सख्या 03/2023 धारा मानव गुमशुदगी पंजीकृत कर गुमशुदा की तलाश को विवेचक नियुक्त कर तलाश के प्रयास किये गये तथा गुमशुदा की ढूंढ खोज की गयी  जिसमें  13- फरवरी 23 को थाना कालसी द्वारा बताया गया कि सहिया रोड जजरेड के पास एक एक्सीडेन्ट हो रखा है।  जिसमें एक शव 50 मीटर खाई से बरामद हुआ है  मो0सा0 100 मीटर नीचे  खाई में क्षतिग्रस्त हालत मे पडी है जिस पर गुमशुदा सन्तराम के परिजन को भी शिनाख्त हेतु मौके पर भेजा गया सन्तराम के परिजनों द्वारा उक्त शव की शिनाख्य गुमशुदा सन्तराम के रुप में की गयी थाना कालसी द्वारा मृतक के पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही  की गयी । घटना के सम्बन्ध में मृतक के परिजनों द्वारा हत्या की आंशका जताई गयी जिस पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर द्वारा उच्चाधिकारिगणों को अवगत कराते हुये तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन कर घटना के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गयी ।  पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास के लगभग 100 सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करते हुये एसओजी देहात के सहयोग से मृतक उपरोक्त के मोबाइल नम्बरों की सीडीआर व घटना स्थल के आसपास के क्षेत्र का डम्प डाटा को एकत्रित किया गया । मृतक के सीडीआर के अवलोकन से एक संदिग्ध नम्बर, जो आशीष पुत्र मुकेश कुमार निवासी वार्ड नम्बर 2 आदर्श विहार हर्बटपुर थाना विकासनगर के नाम पर पंजीकृत होना पाया गया,  की लोकेशन भी मृतक उपरोक्त के साथ घटनास्थल व उसके आसपास के क्षेत्र में    मिली । संदेह के आधार पर पुलिस टीम द्वारा आशीष कुमार उपरोक्त को पूछताछ हेतु लाया गया जिससे सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी मुकेश के साथ मिलकर हथौडे से वार कर संतराम की हत्या करना तथा उसके शव व मोटर साईकिल को सहिया रोड जजरेड के पास खाई में फेकना स्वीकार किया गया तथा बताया कि उक्त घटना की साजिश मृतक संतराम की पत्नी इन्द्रा देवी उम्र 30 वर्ष तथा मुकेशउम्र 35 वर्ष द्वारा की गयी थी । अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर पुलिस द्वारा घटना में शामिल अन्य अभियुक्त मुकेश की तलाश करते हुये उसे वाहन संख्या  UK16TA0069  (मैजिक वाहन ) के साथ बाईपास रोड़ से त्रिशला धर्मशाला जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया । मृतक संतराम की पत्नी इन्द्रा को घटना के सम्बन्ध में पूछताछ हेतु चौकी बाजार बुलाया गया था तथा घटना के सम्बन्ध में सख्ती से जानकारी करने पर उसके द्वारा घटना में शामिल होना स्वीकार किया गया जिसे मौके से गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त आला कत्ल हथौडे को बरामद किया गया । अभियुक्तों से पूछताछ व मौके से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर उक्त गुमशुदगी को कोतवाली विकासनगर में मु0अ0सं0- 61/2023 धारा 302/201/120 बी भादवी में तरमीम किया गया व तीनो अभियुक्तो को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।घटना के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अभियुक्त मुकेश द्वारा बताया गया कि वह हर्बटपुर से कालसी रोड पर मैजिक वाहन चलाता है तथा पूर्व में हर्बटपुर से कालसी रुट की मैजिक वाहन यूनियन का अध्यक्ष भी रहा है। आशीष यूनियन में एजेन्ट का कार्य करता है। जिस कारण हम दोनों की अच्छी दोस्ती हो गयी थी 7-8 वर्ष पूर्व मेरी पहचान इन्द्रा पत्नी संतराम निवासी ग्राम रताड, पो0ओ0 बजऊ, तहसील कालसी जिला देहरादून उत्तराखण्ड हाल पता रसूलपुर नियर धनवन्तरी हस्पिटल विकासनगर से हुयी थी। इस दौरान हमारी आपस में फोन पर बाते होने लगी तथा हम एक दूसरे से प्यार करने लगे । हम दोनों साथ रहना चाहते थे परन्तु संतराम के जिन्दा रहते यह सम्भव नही था इसलिए मैने व इन्द्रा ने संतराम को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या की योजना बनाई  । जिसमें मैने अपने साथी आशीष की मदद ली योजना के मुताबिक घटना के दिन मैने आशीष के माध्यम से संतराम को बडे काम का ठेका दिलाने के बहाने आशीष के घर आदर्श विहार पिक्चर हाल वाली गली में बुलाया । जहाँ पहले से मैं आशीष के साथ में मौजूद था । संतराम उपरोक्त बताये हुये स्थान पर अपनी मोटर साइकिल UK07AD-8532 से आया उसके बाद हम संतराम को लेकर आशीष के घर पहुंचे तथा घर पर घुसते ही मैने संतराम के सर पर हथौडे से कई वार किये जिससे संतराम फर्श पर गिर गया फिर थोडी देर में उसकी मृत्यु हो गयी । उसके पश्चात मैने व आशीष ने संतराम के शव को चुन्नी से लपेट कर मेरे मैजिक वाहन UK16TA0069 के माध्यम से ले जाकर कालसी से आगे सहिया रोड पर जजरेड के पास खाई में फेक दिया तथा वापस आकर संतराम की मोटर साईकिल UK07AD-8532  को भी उक्त स्थान पर ले जाकर खाई में डाल दिया ।

 

 

प्रेमी के साथ मिलकर बहन ने नाबालिग भाई का गला रेता

रायबरेली ।  18 वर्षीय एक लडक़ी को उसके प्रेमी के साथ नाबालिग भाई की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक 12 साल के बच्चे ने अपनी बहन और उसके ब्वॉयफ्रेंड को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था और इसके बारे में माता-पिता को बताने की धमकी दी थी। इसी बात से नाराज होकर दोनों ने दरांती से बच्चे का गला रेत दिया। इस सप्ताह की शुरुआत में जिले के भदोखर इलाके में उनके घर के पास बच्चे का शव मिला।
रायबरेली के पुलिस अधीक्षक अशोक प्रियदर्शी ने कहा, लडक़े के माता-पिता एक शादी में शामिल होने गए थे। स्थानीय निवासियों ने पुलिस को हत्या के बारे में सूचित किया। बच्चे की बहन ने जांच के दौरान सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
एसपी ने कहा, जब एक महिला पुलिस अधिकारी से पूछताछ करने के लिए कहा गया, तो उसने आरोप लगाया कि एक स्थानीय युवक ने उसके घर में डकैती की कोशिश की थी। उसने दावा किया कि जब युवक को पैसे नहीं मिले, तो उसने उन पर हमला किया और उसके भाई की हत्या कर दी। .
पुलिस ने लडक़ी द्वारा बताए गए युवक को उठाया, लेकिन जब उससे पूछताछ की गई, तो पता चला कि वह घटना के समय लखनऊ में था, जिसकी पुष्टि उसके मोबाइल फोन की लोकेशन से हुई।
अधिकारी ने कहा, हमने फिर से लडक़ी से पूछताछ की, जिसने अलग बयान दिया और घटनास्थल के पास सक्रिय मोबाइल फोन की जांच की गई।
एसएचओ, भदोखर, राजेश सिंह ने कहा, हमने दो नंबरों पर ध्यान दिया। दोनों एक अन्य युवक को जारी किए गए थे, जो नियमित रूप से लडक़ी से मिलने आता था।
पुलिस की एक टीम ने साइबर और फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ घर की तलाशी ली और खून से सने कपड़े में लिपटा दरांती और एक सेल फोन बरामद किया।
जब बहन से मोबाइल और दरांती के बारे में पूछताछ की गई तो उसने जुर्म कबूल कर लिया।