Friday, April 26, 2024
HomeEntertainmentफिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' आखिर क्यों बना बवाल सिंह चड्ढा

फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ आखिर क्यों बना बवाल सिंह चड्ढा

मुम्बई, फिल्म लाल सिंह चड्ढा से एकबार फिर से आमिर खान विवादों में घिर गये, अभिनेता आमिर खान ने 2015 में दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने एक विवादित बयान दिया था। जिसके बाद कई मौकों पर आमिर खान को यह सफाई देना पड़ा था कि हमारे बयान का मतलब गलत निकाला गया है। हालांकि इसके बावजूद भी सोशल मीडिया पर आमिर खान को देश विरोधी लिखकर ट्रोल किया गया।

ये आग शांत हुआ ही था, तभी आमिर ने एक सोशल मीडिया पर तुर्की के प्रेसिडेंट की पत्नी के साथ फोटो शेयर कर दिया, जिसके बाद से भारत में काफी अमीर खान की आलोचना हुई। अब आपके मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि तुर्की के प्रेसिडेंट की पत्नी के साथ फोटो शेयर करने के कारण उनकी आलोचना क्यों हुई? आपको बता दें कि तुर्की एक इस्लामिक देश है। तुर्की हमेशा भारत के खिलाफ बयान देते आया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार कश्मीर के मुद्दे को लेकर बयानबाजी की है। साथ ही साथ पाकिस्तान का समर्थन करते आया है। जाहिर सी बात है कि जो देश भारत के खिलाफ बयान दे रहा है उस देश के प्रेसिडेंट की पत्नी के साथ आप मिल रहे हैं, ऐसे में भारत के लोगों को बिल्कुल रास नहीं आएगा।

वहीं पीकेमूवी में कई सीन ऐसे थे जो हिंदुओं के भावनाओं को आहत पहुंचाया। आमिर खान के ऊपर लव जिहाद का भी आरोप सोशल मीडिया यूजर्स ने लगाया। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा कि एक हिंदू लड़की से शादी करने के बाद उसे छोड़ दिया। ये एक लव जिहाद ही है। आपको बता दें कि आमिर खान किरण राव से अब तलाक ले चुके हैं दोनों अलग-अलग रहते हैं।
एक मीडिया इंटरव्यू में आमिर खान ने बताया कि “इस तरह ट्रोल काफी निराशाजनक होते हैं। जैसा लोग महसूस करते हैं वो सब झूठ है। मेरी सभी लोगों से आग्रह है कि मेरी फिल्म को बहिष्कार ना करें और फिल्म देखने जाए”।

 

करीना से पहले मानुषी छिल्लर को मिली थी लाल सिंह चड्ढा, यशराज फिल्म्स के लिए ठुकराई फिल्मकरीना से पहले मानुषी छिल्लर को मिली थी लाल सिंह चड्ढा, यशराज फिल्म्स के लिए  ठुकराई फिल्म - loksanhita

मुम्बई, इन दिनों आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा चर्चा में है। गुरुवार को फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। जहां आमिर के प्रशंसक फिल्म को पसंद कर रहे हैं, वहीं फिल्म का विरोध भी हो रहा है। फिल्म में आमिर के अपोजिट करीना कपूर नजर आ रही हैं। अब फिल्म को लेकर एक दिलचस्प बात सामने आई है। खबरों के अनुसार करीना से पहले यह फिल्म मानुषी छिल्लर को ऑफर की गई थी।

रिपोर्ट के अनुसार लाल सिंह चड्ढा में फीमेल लीड के लिए पहली पसंद 2017 की मिस वर्ल्ड मानुषी थीं। हालांकि, जब मानुषी को यह फिल्म ऑफर हुई तब उन्हें सम्राट पृथ्वीराज मिल चुकी थी। किसी भी न्यूकमर के लिए यशराज फिल्म्स के साथ बॉलीवुड में शुरुआत करना बड़ी बात है। मानुषी भी ऐसा ही करना चाहती थीं इसलिए उन्होंने एलएससी के लिए मना कर दिया। हालांकि, मानुषी की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली।

मानुषी ने फिल्म सम्राट पृथ्वीराज से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने राजकुमारी संयोगिता की भूमिका निभाई थी। फिल्म में वह अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आई थीं। अक्षय इसमें पृथ्वीराज की भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म 3 जून को रिलीज हुई थी। बड़े पैमाने पर प्रचार किये जाने के बावजूद फिल्म दर्शक जुटाने में कामयाब नहीं हुई थी। फिल्म का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया था। यह फिल्म अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है।
सम्राट पृथ्वीराज के बाद मानुषी अब फिल्म तेहरान में नजर आएंगी। इस फिल्म में जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होगी।

लाल सिंह चड्ढा में आमिर के साथ करीना कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है। उन्होंने लाल सिंह की प्रेमिका और पत्नी की भूमिका निभाई है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद करीना ने बताया था कि फिल्म की शूटिंग के वक्त उनके बेटे जेह गर्भ में थे। दर्शक नेपोटिज्म पर करीना के एक पुराने बयान को लेकर उनकी इस फिल्म के बहिष्कार की मांग कर रहे थे। आमिर के पुराने बयानों की वजह से भी फिल्म का विरोध हो
यशराज फिल्म्स मानुषी से पहले भी कई कलाकारों को लॉन्च कर चुका है। इनमें से किसी की पहली फिल्म सुपरहिट हुई तो किसी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठंडी रह गई। अनुष्का शर्मा ने यशराज की रब ने बना दी जोड़ी से पर्दे पर कदम रखा था। भूमि पेडनेकर की भी पहली फिल्म यशराज की दम लगाके हइशा थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments