थ्रिलर फिल्म ‘समुक’ की शूटिंग के लिए मसूरी पहुंचे अभिनेता अक्षय कुमार

0
39

देहरादून, उत्तराखंड़ में फिल्म सूट के लिए बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार मसूरी पहुंच गये, अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों साइंस-फिक्शन सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म ‘समुक’ की शूटिंग कर रहे हैं बृहस्पतिवार को अभिनेता एक होटल में शूटिंग करते नजर आए। इस दौरान अभिनेत्री राशि खन्ना के साथ भी फिल्म के कई दृश्य फिल्माए गए। होटल में शूटिंग की जानकारी मिलते ही पर्यटकों में अपने पसंदीदा अभिनेता की एक झलक पाने को लेकर उत्साह देखने को मिला।
अक्षय कुमार की मौजूदगी की सूचना मिलते ही होटल में पर्यटकों की भीड़ जुट गई। लोग अभिनेता को देखने के लिए उत्सुक नजर आए। अक्षय कुमार प्रशंसकों से मुलाकात नहीं कर सके। इससे उनकी एक झलक पाने पहुंचे कुछ प्रशंसकों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
इससे पहले बुधवार को भी मसूरी में फिल्म की शूटिंग की तैयारी की गई थी। सुबह करीब नौ बजे होटल के नजदीक सेट तैयार कर लिया गया था, लेकिन कुछ देर बाद सेट हटा दिया गया और शूटिंग नहीं हो सकी। उस समय अभिनेता की पीठ में खिंचाव आने के कारण शूटिंग रुकने की बात सामने आई थी। उनके गेस्ट हाउस में उपचार किए जाने की जानकारी भी मिली थी, सूत्रों ने बताया था कि अक्षय कुमार स्वास्थ्य ठीक नहीं होने से बार्लोगंज के एक होटल में चले गये।
वह देहरादून में डीआईटी कॉलेज के पास एक निजी विला में ठहरे हैं। मसूरी पहुंचने से पहले अक्षय कुमार एक स्थानीय ढाबे पर भी रुके थे। वहां उनके पहुंचने की जानकारी मिलते ही प्रशंसकों की भीड़ जुट गई थी। अभिनेता ने प्रशंसकों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई थीं। फिल्म की शूटिंग मसूरी के अलावा देहरादून स्थित एफआरआई और ऋषिकेश में भी होगी!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here