जिला नियोजन समिति (DPC) का चुनाव संपन्न, 14 जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित

0
60

रुद्रप्रयाग, जनपद में जिला नियोजन समिति का विधिवत चुनाव होने के बाद गठन हो गया है। इसमें 14 सदस्य जिला पंचायत के निर्वाचित हुए जबकि दो सदस्य नगर पालिका और नगर पंचायत से निर्वाचित होंगे। चार सदस्य शासन से नामित किए जाएंगे। कुल 20 सदस्य को डीपीसी में शामिल किया जाएगा। भाजपा से 12 और कांग्रेस से दो लोग सदस्य बने। शुक्रवार सुबह 10 बजे से जिला पंचायत सभागार में चुनाव शुरू हुए। इसमें भाजपा के साथ ही कांग्रेस के सदस्यों ने मतदान किया। डीपीसी में हुए मतदान के बाद शाम को मतगणना हुई और परिणाम घोषित किए गए। इसमें जिला पंचायत सदस्य भारत भूषण भट्ट, गंभीर सिंह बिष्ट, जयर्वधन कांडपाल, सुबोध बगवाड़ी, अमित कुमार, किरन देवी, निर्मला बहुगुणा, रितु नेगी, ग्यालु लाल, प्रीति पुष्पवाण, संपंन नेगी, अजयवीर भंडारी, सरोज राणा और नीता बुटोला को डीपीसी का सदस्य निर्वाचित किया गया। अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने बताया कि जिला पंचायत के 14 सदस्यों को डीपीसी के लिए निर्वाचित किया गया है। दो सदस्य नगर पालिका और नगर पंचायत से निर्वाचित होंगे जबकि चार सदस्य शासन से मनोनीत किए जाएंगे। इधर, डीपीसी में शामिल होने पर सभी सदस्यों ने कहा कि इससे वे अपने क्षेत्र के विकास के लिए तेजी से कार्य कर सकेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत ने कहा कि जिले के विकास में जिला नियोजन समिति का महत्वपूर्ण योगदान है। इसके गठन से विकास कार्यों को और तेजी मिलेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here