IND vs PAK T20 WC: विराट कोहली ने भारत को दिलाई शानदार जीत पर PM मोदी ने टीम इंडिया को दी बधाई

0
2442

IND vs PAK Highlights T20 World Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2022 का हाईवोल्टेज मुकाबला मेलबर्न के एमसीजी में खेला जा रहा है। इस मैच का सिर्फ भारतीय फैंस ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को बेसब्री से इंतजार था। भारतीय टीम यहां पिछली हार का बदला लेने उतरी है और पाकिस्तान की नजरें होंगी पुरानी लय को बरकरार रखने पर।

विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी

पाकिस्तान के खिलाफ एक समय मैच में टीम इंडिया संकट से जूझती हुई नजर आ रही थी, लेकिन फिर विराट कोहली ने हार्दिक पांड्या के साथ शतकीय साझेदारी निभाते हुए भारत को जीत दिला दी. कोहली ने धमाकेदार पारी खेलते हुए सिर्फ 53 गेंदों में 82 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए. उनकी पारी की वजह से ही भारतीय टीम जीत दर्ज करने में सफल रही.

भारत ने पूरा किया बदला

पिछले टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम ने भारत को 10 विकेट से हराया था. अब टीम इंडिया ने बदला पूरा कर लिया है. भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारतीय टीम ने 6 मैचों में जीत हासिल की है. इस बार टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने की प्रबल दावेदार नजर आ रही है.