Saturday, August 1, 2026
HomeStatesUttarakhandउत्तराखंड के युवा गायक सौरभ मैठाणी को किया सम्मानित

उत्तराखंड के युवा गायक सौरभ मैठाणी को किया सम्मानित

ऋषिकेश। उत्तराखंड के प्रसिद्ध गायक सौरभ मैठाणी को देवभूमि लोक गौरव सम्मान से नवाजा गया है। उन्हें यह सम्मान कई देशों में उत्तराखंड की संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए दिया गया। गुरूवार को आरआईएमटी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें संस्थापक मिथलेश सेमवाल ने पुरस्कृत किया। फोर जी मिशन के अध्यक्ष सुभाष भट्ट ने बताया कि गायक सौरभ मैठाणी कुछ दिन पहले सिंगापुर में उत्तराखंड की संस्कृति का प्रचार प्रसार करने गए थे। वहां उन्होंने उत्तराखंड के लोकगीतों की प्रस्तुति भी दी थी। डॉ. राकेश डंगवाल ने बताया कि कनाडा, दुबई, ओमान और कई देशों में लोक संस्कृति को प्रचार-प्रसार करने को उन्होंने काफी प्रयास किए हैं। अनुज पुरोहित आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments