देहरादून, उत्तराखंड के उभरते हुए कलाकार तन्मय लोहनी ने फिल्म द कश्मीर फाइल्स अहम किरदार निभाया है। कश्मीर में हिंदुओं के नरसंहार पर आधारित फिल्म द कश्मीर फाइल्स में
तन्मय ने फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर के पोते शिवा के दोस्त अब्दुल का किरदार निभाया है। फिल्म में शानदार अभिनय के लिए कुछ दिन पहले ही प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें सम्मानित भी किया था।
हल्द्वानी के रहने वाले तन्मय की माता ने बताया कि तन्मय को अभिनय का बचपन से ही शौक रहा इसके लिए वो खूब मेहनत भी करते हैं। उनकी मेहनत भी रंग लाई और द कश्मीर फाइल्स में उनका अब्दुल के किरदार के लिए चयन हो गया।
इस फिल्म को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बुधवार को शहर के एक सिनेमाघर में फिल्म देखी। दल के पदाधिकारियों ने कहा कि कश्मीरी पंडितों पर हुए नरसंहार को पहली बार सच्चाई के साथ बड़े पर्दे पर दिखाया गया है। इसके लिए फिल्म के निर्माता निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री समेत सभी कलाकार बधाई के पात्र हैं।




