Friday, April 19, 2024
HomeNationalयूक्रेन का पलटवार, एयर स्ट्राइक कर रूस के 14 ठिकानों को किया...

यूक्रेन का पलटवार, एयर स्ट्राइक कर रूस के 14 ठिकानों को किया तबाह

रूस और यूक्रेन के बीच लगातार 23वें दिन भी जंग जारी है। दोनों में से भी देश एक-दूसरे के सामने झुकने के लिए तैयार नहीं है। इस बीच अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूसी राष्ट्रपति जो बाइडन को एक बार फिर से तानाशाह बताया। उन्होंने पुतिन के लिए तल्ख शब्दों का प्रयोग किया। बाइडन ने पुतिन को हत्यारा तानाशाह और एक विशुद्ध ठग बताया। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक बार फिर से देश को संबोधित किया।

मेलिटोपोल के मेयर को किया सम्मानित
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने मेलिटोपोल के मेयर इवान फेडोरोव को सम्मानित किया। उन्होंने मेयर इवान को ऑर्डर फॉर करेज से सम्मानित किया। बता दें कि मेयर इवान फेडोरोव रूसी सेना के कब्जे में थे। हाल ही में उन्हें रिहा किया गया है। मेयर की रिहाई के बदले में रूस ने अपने 9 सैनिकों को आजाद करवाया।।

अरब का पहला देश लेबनान यूक्रेन के समर्थन में
बता दें कि इस युद्ध में कई देश यूक्रेन को सपोर्ट कर रहे हैं। कई देश यूक्रेन को आर्थिक सहायता के साथ युद्ध सामग्री भी उपलब्ध करा रहे हैं। वहीं अरब का एक देश भी अब यूकेन के सपोर्ट में आ गया है। लेबनान अरब का पहला देश बन गया है, जिसने यूक्रेन का समर्थन करते हुए रूस का विरोध किया है।

रूस के 14 ठिकानों पर बमबारी
इस बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि उसकी एयर फोर्स ने रूस के 14 ठिकानों को तबाह कर दिया है। यूक्रेन की एयर डिफेंड फोर्स ने दावा किया है कि उन्होंने रूस के 14 ठिकानों को तबाह कर दिया है। यह एयरस्ट्राइक 17 मार्च को की गई थी। हालांकि रूस को कितना नुकसान हुआ है यह बात अभी सामने नहीं आई है।

यूक्रेन को मिला 203 नोबेल पुरस्कार विजेताओं का समर्थन
रूस के आक्रमण के खिलाफ यूक्रेन के समर्थन में 203 नोबेल पुरस्कार विजेताओं ने पत्र लिखा है। इस पत्र में सभी ने कहा कि, रूस का यह कदम 1939 में पोलैंड पर नाजी जर्मनी के हमले की याद दिलाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments