Thursday, June 4, 2026
HomeTrending Nowउत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ईकोग्रुप सोसाइटी के सहयोग से किया कूड़ा...

उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ईकोग्रुप सोसाइटी के सहयोग से किया कूड़ा बीनने वाले श्रमिकों का सम्मान

देहरादून, उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ईकोग्रुप सोसाइटी के सहयोग से आज नालापानी चौक, देहरादून में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में शहर के कूड़ा बीनने वाले श्रमिकों (वेस्ट पिकर्स) को उनके नदियों इत्यादि से प्लास्टिक बीन कर लाने की अपनी आय के साथ साथ निरंतर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उनके योगदान के प्रति सराहना करते हुए सम्मानित किया गया और इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए उन्हें सम्मान-पत्र, राशन सामग्री एवं धनतेरस त्योहार के अवसर पर बरतन पुरस्कार के तौर पर प्रदान किए गए ।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि स्वच्छता कर्मी और कूड़ा बीनने वाले समाज के असली स्वच्छता सैनिक हैं, जो शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के इस वर्ग को मुख्यधारा में जोड़ना, उनके सम्मान और अधिकारों के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था। एकत्रित श्रमिकों ने प्लास्टिक वेस्ट के उन्मूलन के लिए और भी प्रयास और अधिक संख्या में जुड़े रहने के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया।
करीब एक माह चले इस अभियान में ईकोग्रुप सोसाइटी के सदस्यों ने बताया कि इन सभी पर्यावरण मित्रों को कई बैठकों में प्लास्टिक के नदियों, भूमि में डालने या जलाने से बढ़ रहे खतरों, खासकर स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में जानकारी साझा की गई और ईकोब्रिक्स बनाने को भी प्रेरित किया गया।
यह पहल आगे भी निरंतर जारी रहेगी और ऐसे लोगों को पर्यावरणीय एवं सामाजिक सरोकारों से जोड़ा जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments