Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedप्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं...

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं देते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, । कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश देता है।

 

मंत्री जोशी ने प्रदेशवासियों को भी दीपोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व प्रत्येक घर में खुशियां लेकर आए और उत्तराखंड निरंतर विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छुए। उन्होंने लोगों से अपील की कि दीपावली के अवसर पर ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान के तहत स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें और पर्यावरण संरक्षण का भी ध्यान रखें।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और आने वाला समय उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास का साक्षी बनेगा।

 

पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत को बधाई देते दीपावली की बधाई देते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून, 19 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज दीपावली के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत को उनके आवास पहुंचकर उन्हें दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

 

मसूरी में दीपावली कार्यक्रम में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, 19 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी में दीपावली के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान मंत्री जोशी ने स्थानीय नागरिकों को मिष्ठान भेंट कर दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। उन्होंने सभी से इस पर्व को स्वदेशी भावना के साथ मनाने और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मोहन पेटवाल, आशीष राणा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments