Saturday, April 27, 2024
HomeTrending Nowउत्तराखंड : मुख्यमंत्री ने याद किया पुलिस के जवानों का बलिदान, पुलिस...

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री ने याद किया पुलिस के जवानों का बलिदान, पुलिस कल्याण के लिये की कई घोषणायें

देहरादून, उत्तराखंड़ पुलिस द्वारा पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति और झंडा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सूबे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस कल्याण के लिए कई घोषणाएं भी की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों के वर्दी भत्ते में हर पांच साल में एक हजार रुपए बढ़ाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने शहीद कोष हेतु रुपए 75 लाख की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड़ के शहीद पुलिस व अर्द्धसैन्य बलों के जवानों के परिजनों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दिन कर्तव्यों का पालन करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अर्द्ध सैनिक बल के जवानों व पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी जाती है। उन्होंने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने का उत्तरदायित्व राज्यों की पुलिस व अर्द्धसैनिक बल के जवानों का है और अपने इस उत्तरदायित्व को निभाते हुए पुलिस कर्मी अपने जीवन की आहुति को भी तत्पर रहते हैं।

विगत एक वर्ष में भारत में 265 अर्द्धसैनिक बल के जवान एवं पुलिस कर्मी शहीद हुए हैं, जिसमें उत्तराखंड पुलिस के 06 वीर शहीद हुए हैं। ड्यूटी के दौरान प्राणों की आहुति देने वाले ये पुलिस कर्मी हम सब के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments