Friday, March 29, 2024
HomeTrending Nowउत्तराखंड : तीन महिलाएं नेत्री बनी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष, राज्यमंत्री...

उत्तराखंड : तीन महिलाएं नेत्री बनी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष, राज्यमंत्री का दर्जा मिला

देहरादून, उत्तराखण्ड़ सरकार ने भाजपा की तीन महिला नेत्रियों को राज्य महिला आयोग का उपाध्यक्ष बनाया है। आयोग के उपाध्यक्ष पद पर कुछ दिनों पूर्व भाजपा में शामिल हुईं तीन तलाक के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाली सायरा बानो भी शामिल हैं। इनके अलावा रानीखेत से ज्योति शाह और चमोली से पुष्पा पासवान को महिला आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। तीनों को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नवरात्र के शुभ अवसर पर राज्य की महिलाओं को राज्य महिला आयोग में अलग-अलग दायित्व सौंपे हैं। तीन तलाक के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने वाली काशीपुर की महिला सायरा बानो को महिला आयोग में उपाध्यक्ष (प्रथम) बनाया गया है।
गौरतलब हो कि सायरा बानो पिछले दिनों ही भाजपा में शामिल हुई थीं। उन्हें सरकार में दायित्व दिए जाने की पहले से ही चर्चा थी। आयोग की दूसरी उपाध्यक्ष बनाई गई ज्योति शाह रानीखेत की रहने वाली हैं और सक्रिय राजनीति से जुड़ी हैं। महिला
आयोग की तीसरी उपाध्यक्ष बनाई गई पुष्पा पासवान चमोली से हैं। वे भाजपा के टिकट पर नगर पालिका का चुनाव भी लड़ी थीं और भाजपा की पुरानी और निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। उन्हें सरकार की ओर से दायित्व के रूप में ईनाम मिला है। राज्य महिला आयोग में उपाध्यक्ष के तीनों पद काफी समय से रिक्त चल रहे थे।

राज्य महिला आयोग में उपाध्यक्ष के खाली पदों का दायित्व सौंपे जाने से राज्य में महिलाओं से संबंधित मामलों एवं समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी। मैं उन्हें उपाध्यक्ष बनने की शुभकामना देता हूं।
– त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments