Saturday, May 4, 2024
HomeTrending Nowउत्तराखंड़ : मौसम का बदला मिजाज, चार जिलों में बारिश का अलर्ट,...

उत्तराखंड़ : मौसम का बदला मिजाज, चार जिलों में बारिश का अलर्ट, बर्फबारी की संभावना

देहरादून, उत्तराखंड़ में एक बार फिर शीतलहर का प्रकोप बढ़ने लगा है। ऐसी संभावना है कि एक दो दिन में पहाड़ों में सीजन की दूसरी बर्फबारी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो फिलहाल मौसम से राहत मिलने की संभावना नहीं है। प्रदेश के कई इलाकों में अगले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के तहत आज से अगले 48 घंटों के दौरान गढ़वाल मंडल के कई इलाकों में बारिश हो सकती है।

इस दौरान ओले और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है,देर रात से गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के विभिन्न पहाड़ी जनपदों जैसे उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग ,बागेश्वर, और पिथौरागढ़ जनपद के 2,500 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं-कहीं बारिश के साथ ही बर्फबारी हो सकती है।

इससे प्रदेश के अन्य पहाड़ी और मैदानी जनपदों के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी, राजधानी देहरादून में भी देर रात से गर्जन के साथ बारिश हुई और कई जगह सुबह भी बारिश होती रही। देहरादून में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments