सादे कपड़े में पहुंची पुलिस ने सोनम वांगचुक को उठाया, सफदरजंग अस्पताल में किया भर्ती 

0
362

नई दिल्ली, पिछले 20 दिनों से जंतर मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को आज दिल्ली पुलिस अचानक उठा ले गई है, उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया है अस्पताल के बाहर भारी पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात हैं, मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक, वांगचुक की देखभाल के लिए अस्पताल में दो डॉक्टरों और दो पैरामेडिक्स की एक टीम तैनात की गई उधर प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटाया जा रहा है, वांगचुक पिछले माह 28जून से नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के पेपर लीक को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर हैं ।

वहीं सफदरजंग अस्पताल ने जानकारी दी है कि सोनम वांगचुक लंबे समय तक उपवास और डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हो गए हैं उनका शरीर के पैरामीटर्स को सामान्य करने के लिए लगातार निगरानी और इलाज की जरूरत है, वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो ने कहा कि बिना अनुमति के इलाज नहीं किया जाए

मेरी सहमति के बिना कुछ भी मत देना, गीतांजलि अंग्मो ने कहा है, ‘मैं दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में हूं ।

सोनम वांगचुक की हेल्थ को लेकर डोक्टरों की टीम के मुताबिक, फिलहाल उनके सभी जरूरी स्वास्थ्य संकेत सामान्य हैं, हालांकि जांच में यह भी सामने आया है कि उनका ब्लड प्रेशर सामान्य से कम है और ब्लड शुगर भी सामान्य से कम है.वहीं, उनकी ईसीजी रिपोर्ट भी सामान्य आई है ।

यह घटना उस समय हुई जब आज सुबह-सुबह जंतर-मंतर पर वांगचुक प्रदर्शनकारियों के साथ बैठे थे, इसी दौरान दिल्ली पुलिस सादे कपड़ों में मौके पर पहुंची जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों ने नीली शर्ट पहनी थी और कुछ ने सफेद शर्ट, पुलिस ने भारी सुरक्षा तैनात की, पर्दे लगाए और इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, वे उन्हें अपने साथ ले गए, इस दौरान प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के विरोध और नारेबाजी के दौरान थोड़ी देर के लिए बाधा पैदा हुई थी। दिल्ली पुलिस ने कहा, “हम जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों से अनुरोध करते हैं कि वे जल्द से जल्द शांतिपूर्ण ढंग से जगह खाली कर दें।