यूपीएल सीजन -2 का विधिवत् आगाज : युवाओं को एक नई दिशा देगा यूपीएल : ललित जोशी

0
549

देहरादून, राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में उत्तराखंड प्रो लीग के ट्रायल यूपीएल में संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि तीन आईपीएस अधिकारी थे। आईजी आनंद शंकर टकवाले, पूर्व आईजी यूकेएसएससी के चेयरमैन गणेश सिंह मार्तोलिया, आईजी विमला गुंजाल आईपीएस अधिकारी एवं सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कॉलेज के चेयरमैन एवं देहरादून कैपिटल के मालिक ललित जोशी , आरोग्यम हॉस्पिटल के चेयरमैन संदीप केडिया सहित यूपीएल के फाउंडर चेयरमैन डीबी चंद, जगजीवन कन्याल ने संयुक्त रूप से ट्रायल सेलेक्शन मैच का उद्घाटन किया।
अति विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रथम भारतीय महिला साउथ पोल अंटार्कटिका रीना धर्मसतु, केयर कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, लोक गायक युवा सिंगर रोहित चौहान, सूरज त्राटक आदि उपस्थित थे। गड़वाल मंडल के जिलों के दूर दराज गांव क्षेत्रो से भी युवा ने ट्रायल दिया। जिसमें लगभग 374 युवा थे।स्लेक्टर की भूमिका भगवान सिंह बोरा और लक्ष्मण सिंह बिजवान, अंजली पुरोहित, कविता चंद, प्राची जमलोकी ने निभाई। मंच का संचालन प्रियांशी दुबे और प्रशांत ने किया। उत्तराखंड प्रो लीग टीम के ओनर के साथ–साथ कई गणमान्य व्यक्ति सम्मलित थे। फाउंडर डीबी चंद और अध्यक्ष जगजीवन कन्याल ने बताया कि इस लीग का मकसद खिलाड़ियों को गांव गली से स्टेडियम तक का सफर प्रदान करना हैं। जिसका खिलाड़ियों के लिए रजिस्ट्रेशन ट्रायल बिलकुल नि:शुल्क है।
देहरादून कैपिटल के ओनर ललित जोशी ने बताया कि युवाओं को नशे से दूर रहना है और खेल पर फोकस करना है जिससे युवा हमारे भारत की मजबूत नींव बन सके। यूपीएल-2 का अआगाज हो गया। विजेता टीम को 8 लाख का प्राइस और उपविजेता टीम को 5 लाख का प्राइस, मैन ऑफ दा सीरीज को बाइक। उत्तराखंड प्रो लीग सीजन 2 में इस बार प्राइजो की बहार है। देहरादून राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में ट्रायल चल रहे है। जिन युवाओं के ट्रायल कुमाऊं में रह गए हैं। वे लोग आकर अपना आगे के ट्रायल देहरादून में 21 जनवरी को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम रायपुर देहरादून में दे सकते है। उत्तराखण्ड के 13 जिला में से 12 जिले की 12 टीम प्रतिभाग कर रही है।
इस अवसर पर पिथौरागढ़ के ओनर त्रिलोक सिंह कन्याल, बागेश्वर बुल्स के ओनर बसंत कुमार, मनोज जोशी, दीपक पांडे स्टेडियम में उपस्थित रहे। यूपीएल के डायरेक्टर विष्णु अधिकारी, नवीन चंद, महेश चंद, राजवाल आदि भी उपस्थित रहे।