देहरादून, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर असम के उत्तरी लखीमपुर में हुए हमले से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा और भाजपा सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी की। गोगी ने कहा कि भाजपा ने लोकतांत्रिक मूल्यों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। इसी प्रकार का वैमनस्य अगर कांग्रेस भी पूर्व में भाजपा के खिलाफ रखती तो आज देश में कोई भाजपा का नाम जानता तक नहीं। वहीं राहुल गांधी का तो नारा ही कि ‘डरो मत’ । इन हथकंडों से यात्रा पर असर नहीं पड़ेगा। इनसे बस जनता के सामने भाजपा की कुत्सित मानसिकता उजागर हो रही है।
गोगी ने कहा कि भाजपा दिल्ली से पूरे देश को नियंत्रित करके शासन करना चाहती है जबकि कांग्रेस की नीति स्थानीय लोगों से जुड़ के उनके दिलों पर राज करने की रही है। यही भाजपा और कांग्रेस के बीच बुनियादी फर्क है। अब जब राहुल यात्रा के माध्यम से पार्टी का लोगों से ये जुड़ाव फिर से मजबूत हो रहा है तो भाजपा घबरा रही है। इसीलिए सुनियोजित तरीके से यात्रा पर हमला किया गया। नफरत, हिंसा और गैर लोकतांत्रिक ताकतों के खिलाफ और अन्याय से पीड़ित, उपेक्षित जनता के लिए ही भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है। इसी कारण से यात्रा का प्रारम्भ हिंसा और भाजपा की विभाजनकारी राजनीति से सबसे अधिक पीड़ित मणिपुर से किया गया।
इस अवसर मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव महेंद्र नेगी (गुरू जी), प्रदेश महासचिव मनीष नागपाल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. विजेंद्र पाल सिंह , उर्मिला थापा ,अभिषेक तिवारी, सुनील जयशवाल, , संजय शर्मा ,चुन्नीलाल ,मोहम्मद फैसल ,वीरेंद्र पंवार , राजेश पुंडीर मुकीम अहमद, डॉ श्री अरुण रतूड़ी ,वकार अहमद,विकास ठाकुर ,अरुण बलूनी ,एस.बी. थापा, मोहन भंडारी ,अल्ताफ अहमद ,पूनम कंडारी ,रॉबिन त्यागी , अहमद(जमाल) ,आदर्श सूद, शहजाद अंसारी, गगन छाछर, मंजू त्रिपाठी, महबूब अंसारी, भूपेंद्र नेगी ,राहुल तलवार, कुलदीप नरूला ,सुनील, शकील मंसूरी ,उदय सिंह रावत, मनीष गर्ग ,रवि हसन, पिंटू मौर्य, संजय शर्मा ,जाहिर ,फारूक , मतलुब खान ,दलवीर बर्थवाल,मुस्तकीम सिद्दीकी ,युसूफ मलिक, नईम अहमद, मनीष कुमार ,संजय गहलोत, जावित्री थापा ,बिट्टू रावत ,सुनीता गुप्ता ,सौरभ थापा, ललित , प्रवीन भारद्वाज, शोभा ,ऋषभ, चिराग, महेंद्र, निखिल ,तौसिर अहमद ,जाहिर , सुरेंद्र सैनी ,अनिल शर्मा, दानिश,विकास नेगी आदि उपस्थित थे।




