Sunday, May 19, 2024
HomeNationalजोधपुर में निर्माणाधीन फैक्ट्री की दीवार ढही, मलबे में दबने से 8...

जोधपुर में निर्माणाधीन फैक्ट्री की दीवार ढही, मलबे में दबने से 8 मजदुरों की मौत, 6 घायल

 जोधपुर। जोधपुर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र के द्वितीय फेस में एक निर्माणाधीन फैक्ट्री की दीवार गिर गयी, जिसके मलबे में वहां काम करने वाले मजदूर दब गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 8 लोगों की इस मलबे में दबने से मौत हो गई वहीं 6 से अधिक लोग मलबे में दबने से बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को जोधपुर के एम्स और मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां तीन लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस का जाब्ता और प्रशासनिक अमला मोके पर पहुंचा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूरे मामले की पड़ताल करने के आदेश दिए है। साथ ही मृतकों के आश्रितों को दो दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता की भी घोषणा की है।

जोधपुर जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह सहित अन्य प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे। जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह से मिली जानकारी के अनुसार जोधपुर के बासनी थाना क्षेत्र स्थित रीको औद्योगिक क्षेत्र द्वितीय फेस इलाके में बासनी थाना से सटी एक निर्माणाधीन फैक्ट्री की दीवार ढह गई। इस फैक्ट्री में टीन शेड लगाने का काम चल रहा था ,तभी इस इमारत की दीवार भरभरा कर गिर गई ।जिससे कि इसके नीचे काम करने वाले श्रमिक दब गए। मौके पर रेस्क्यू का कार्य जारी है।

मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का शुरू किया गया कार्य

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों द्वारा भी सहयोग किया गया तथा मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का कार्य शुरू किया गया। जिला कलेक्टर ने बताया कि मौके से 14 से अधिक लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है, जिसमें की आठ लोगों की मौत हो गयी है, जिनकी शिनाख्ती के बारे में प्रयास किये जा रहे हैं। सभी मृतकों के शवों को ऐम्स मोर्चरी भिजवाया गया है ।इसके अलावा 6 अन्य मजदूरों को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनका उपचार किया जा रहा है । मोके पर पुलिस का भारी जाप्ता भी लगाया गया है, साथ ही बचाव और राहत कार्य भी जारी है। मलबे में और मजदूर दबे होने की भी संभावना से इनकार नहीं किया गया है ।पुलिस, प्रशासन जोधपुर नगर निगम, जोधपुर विकास प्राधिकरण चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सिविल डिफेंस से जुड़ा स्टाफ एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ-साथ आसपास के लोग भी रेस्क्यू में जुटे हैं।

मृतक परिजनों को आर्थिक सहायता के साथ मुख्यमंत्री ने दिए हैं जांच के आदेश

जोधपुर के रीको इंडस्ट्रियल एरिया में निर्माणाधीन की फैक्ट्री में हुए हादसे की जांच के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जांच के आदेश दिए हैं ।जिसमें की संभागीय आयुक्त समित शर्मा के अध्यक्षता में पूरे मामले की जांच की जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने मृतकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के आश्रित को 200000 रूपये की प्रारंभिक सहायता करने की घोषणा की है। वहीं घायलों के लिए मुख्यमंत्री में 40000 रूपये प्रति व्यक्ति सहायता करने के लिए कहा है। फैक्ट्री मालिक और फैक्ट्री पर काम करने वाले ठेकेदार को लेकर भी प्रशासन और पुलिस पड़ताल में जुट गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments