Tuesday, June 2, 2026
HomeStatesUttarakhandकेन्द्रीय विद्यालय भवन निर्माण को लेकर उक्रांद का धरना जारी, क्षेत्रीय जनता...

केन्द्रीय विद्यालय भवन निर्माण को लेकर उक्रांद का धरना जारी, क्षेत्रीय जनता का मिल रहा समर्थन

रुद्रप्रयाग – केन्द्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि के लिये स्वीकृत भवन निर्माण की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रान्ति दल का धरना आज 6वें दिन भी जारी रहा। आज धरने में स्थानीय जनता व जन प्रतिनिधियों ने भी शिरकत की।
स्यालसौड़ में विगत छः दिनों से केन्द्रीय विद्यालय भवन निर्माण की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रान्ति दल जिलाध्यक्ष सूरत सिंह झिक्वाण व उक्रांद नेता डा. आशुतोष भंडारी की अगुआई में धरना जारी है। आंदोलनकारी उक्रांद नेताओं का कहना है कि जब तक केन्द्रीय विद्यालय भवन निर्माण की मांग स्वीकार नहीं की जाती तब तक धरना जारी रहेगा। उक्रांद नेताओं ने बताया कि स्थानीय जनता व जन प्रतिनिधियों का उनको व्यापक समर्थन मिल रहा है। आज छठवें दिन धरने पर
ग्राम प्रधान बीरों देवल विशेश्वरी देवी, सदस्य छैत्र पंचायत नैली अजय कुमार, प्रधान नैली मनोज बैष्णव, जगमोहन भंडारी, हरी भंडारी उक्रांद जिला महामंत्री अजित भंडारी सहित स्थानीय जनता उपस्थित थीं।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments