Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedअगस्त्यमुनि ब्लॉक की पहली बैठक सम्पन्न — जनप्रतिनिधियों ने रखी विकास की...

अगस्त्यमुनि ब्लॉक की पहली बैठक सम्पन्न — जनप्रतिनिधियों ने रखी विकास की रूपरेखा

रुद्रप्रयाग – अगस्त्यमुनि ब्लॉक की प्रथम बैठक ब्लॉक प्रमुख भुवनेश्वरी देवी ने की, अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में एक ओर जन प्रतिनिधियों ने अपने छैत्र से सम्बन्धित समस्याएं सदन में रखी वहीं दूसरी ओर असंगठित ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों ने सभी ग्राम पंचायतों के गठन होने तक ब्लाक की बैठक किये जाने पर नाराजगी ब्यक्त करते हुते जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में केदारनाथ की विधायक आशा नौटियाल विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

आज जैसे ही अगस्त्यमुनी ब्लाक की प्रथम बैठक ब्लाक सभागार में शुरू हुई नव निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधानों ने अपना परिचय देते हुए विकास कार्यों को गति देने की बात सदन में रखी रहे थे उसी दौरान सभागार से बाहर ग्राम पंचायतों के गठन पूर्ण न होने से शपथ ग्रहण से वंचित ग्राम प्रधानों ने बैठक किये जाने पर नाराजगी जताते हुते जमकर नारेबाजी की तथा सभी ग्राम पंचायतों के गठन हो जाने के बाद ही ब्लाक की बैठक करने की मांग की।

हंगामे के बीच बैठक में कुछ पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याएं भी रखीं, जिन पर ब्लॉक प्रमुख भुवनेश्वरी देवी ने त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर विकास कार्यों में पारदर्शिता और जनभागीदारी को प्राथमिकता दी जाएगी।विधायक आशा नौटियाल ने सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार और प्रशासन हर संभव मदद के लिए तैयार है। गांव-गांव तक विकास योजनाएं पहुंचाने में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि बैठक में उठाई गई समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा, ताकि विकास कार्यों में कोई बाधा न आए।इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी सुरेश शाह,प्रभागीय वनाधिकारी रजत सुमन सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments