Friday, May 15, 2026
HomeTrending Nowउक्रांद का जन संवाद कार्यक्रम जारी, युवाओं व ग्राम स्तर पर व्यापक...

उक्रांद का जन संवाद कार्यक्रम जारी, युवाओं व ग्राम स्तर पर व्यापक जन जागरुकता में जुटा संघठन

रुद्रप्रयाग -जनपद में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल लगातार संगठन की मजबूती को लेकर जनसंपर्क अभियान चला रहा है। ठेठ ग्रामीण छैत्रों में महिलाओं व युवाओं से संवाद कर दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहाड़ की पहचान बचाने व उत्तराखण्ड को बचाने के लिये जनता को लामबंद कर रहे हैं।
आज उक्रांद के वरिष्ठ नेताओं ने केदारघाटी में बृहद सदस्यता अभियान चलाते हुयें मातृ शक्ति व युवाओं से संवाद किया दर्जनों लोगों ने उक्रांद की सदस्यता ग्रहण की। उधर जखोली विकास खण्ड में उक्रांद पदाधिकारियों ने कई गांवों में चौपाल लगाकर जनता से संवाद किया।
उत्तराखण्ड क्रान्ति दल जिलाध्यक्ष बलबीर चौधरी,केन्द्रीय महामंत्री देवेन्द्र चमोली, केन्द्रीय संगठन महामंत्री विष्णु कांत शुक्ला आदि की अगुवाई में केदारघाटी में जन जागरुकता अभियान चलाया गया। दर्जनों लोग उक्रांद में शामिल हुये। वहीं केन्द्रीय सचिव पृथ्वी पाल रावत , केन्द्रीय महामंत्री कैप्टन चन्द्र मोहन गढ़िया, कैप्टन बीरेंद्र सिंह,जिला उपाध्यक्ष प्रेम सिंह रावत, आदि की अगुवाई में जखोली विकास खण्ड के अरखुण्ड में एक जनसभा आयोजित हुई जिसमें दर्जनों लोगों ने उक्रांद की सदस्यता ग्रहण की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments