Friday, May 15, 2026
HomeStatesUttarakhandराइका लम्बगौंडी में विष्णु कांत शुक्ला बने पीटीए अध्यक्ष

राइका लम्बगौंडी में विष्णु कांत शुक्ला बने पीटीए अध्यक्ष

रुद्रप्रयाग – राजकीय इंटर कालेज लम्बगौंडी में छैत्र के सामाजिक कार्यकर्ता विष्णु कांत शुक्ला को एक बार फिर पीटीए अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी। बैठक में जिला पंचायत सदस्य सुबोध बगवाड़ी सहित छैत्रीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

नये सत्र शुरू होने पर आयोजित शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक में पिछली कार्यकारिणी को भंग किया गया। पिछले कार्यकाल पर बैठक में व्यापक चर्चा करने के पश्चात सर्वसम्मति से विष्णु कांत शुक्ला को दोबारा पीटीए अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी। इससे पूर्व विद्यालय की वार्षिक परिक्षा परिणाम व छात्र ब्यवस्थाओं को शिक्षक शिव प्रसाद बहुगुणा द्वारा बैठक में रखा गया।

नव नियुक्त पीटीए अध्यक्ष ने उत्तिर्ण सभी छात्र छात्राओं को व विद्यालय परिवार को बधाई दी । उन्होंने कहा कि विद्यालय हित में वे अपना प्रयास जारी रखेंगे। जिला पंचायत सदस्य सुबोध बगवाड़ी ने समिति को आश्वासन दिया कि उनके स्तर से विद्यालय के लिये योजनाएं रखी गयी है। जो शीघ्र ही स्वीकृत होगी। विद्यालय की प्रधानाचार्य, श्रीमती वालिस कुमारी द्वारा सभी अभिवावकों का स्वागत करते हुये कहा कि विद्यालय हित में अभिभावकों व जनप्रतिनिधियों का सहयोग पूर्व की भांति मिलता रहे। इस अवसर पर किशन चंद अवस्थी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजुली देवी, विपिन सेमवाल,प्रधान फली फसालत, प्रधान लम्बगौंडी, प्रधान दिउली भणिग्राम,दीपा देवी सहित शिक्षक अभिभावक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments