उत्तराखंड , आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर उक्रांद लगातार जनता से जुड़ने के लिये लगातार प्रयास कर रहा है। जनता के बीच व्यापक रुप से संवाद स्थापित हो इसके लिये दल तैयारियों में जुटा है। दल के केन्द्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती ने वर्तमान संगठनात्मक समीक्षा के साथ साथ गांव स्तर तक जनता से जुड़ने के लिये दल के संगठन प्रभारी, मंडलों के प्रभारी, जिला प्रभारियों को कार्यक्रम तय करने के निर्देश दिये है।
आज केन्द्रीय कार्यालय में दल के केन्द्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती ने दल के आगामी कार्यक्रमों के लिये रोस्टर तय करने व दल के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत कर प्रत्येक विधानसभा के गांवो तक जन संवाद स्थापित करने के लिये दल के संगठन प्रभारियों व दल के महामंत्रियों के साथ बैठक कर व्यापक चर्चा की व सख्त निर्देश दिये कि अपनी अपनी जिम्मेदारी का अनुपालन सुनिश्चित करें।
दल के केन्द्रीय महामंत्री ( मीडिया ) देवेन्द्र चमोली ने जानकारी देते हुए बताया केन्द्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती के निर्देशानुसार आगामी अगस्त माह से केन्द्रीय संगठन प्रभारियों की अगुआई में जनसंवाद कार्यक्रम संचालित किया जायेगा। जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में दल के भावी कार्यक्रम के तहत दल के शीर्ष नेतृत्व का शीघ्र ही जनपद व ब्लाक स्तर पर जनसंवाद कार्यक्रम तय किया जाएगा।




