Monday, June 8, 2026
HomeTrending Nowयमकेश्वर के नेल में यूकेडी की बैठक, 2027 चुनाव को लेकर भरी...

यमकेश्वर के नेल में यूकेडी की बैठक, 2027 चुनाव को लेकर भरी हुंकार

पौड़ी(यमकेश्वर), राज्य में होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर राजनैतिक दल अभी से तैयारी में जुट गये, इसी कड़ी में यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नेल में उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और गांव-गांव तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने का आह्वान किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में युवाओं एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के संरक्षक शक्तिशैल कपरूवाण ने कहा कि यमकेश्वर की जनता अब क्षेत्रीय सोच और स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता दे रही है। आने वाले समय में यमकेश्वर में यूकेडी का विधायक बनेगा और पार्टी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी।
युवा प्रकोष्ठ के यम्केश्वर विधानसभा अध्यक्ष राहुल रावत ने कहा कि युवा वर्ग तेजी से यूकेडी के साथ जुड़ रहा है। रोजगार, शिक्षा और पलायन जैसे मुद्दों को लेकर युवाओं में बदलाव की भावना दिखाई दे रही है।
केंद्रीय सचिव सुदेश भट्ट ने कहा कि यूकेडी उत्तराखंड की पहचान और स्वाभिमान की लड़ाई लड़ने वाला दल है। आने वाले चुनाव में युवा पूरी मजबूती के साथ पार्टी के लिए कार्य करेंगे।
केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आई टी प्रकोष्ठ संजय सिलसवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर यूकेडी लगातार जनता के बीच काम कर रही है और लोगों का समर्थन भी बढ़ रहा है। न्याय पंचायत मागाथा अध्यक्ष सूरजपाल रावत ने कहा कि गांव स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार बैठकों का आयोजन किया जाएगा, ताकि पार्टी की नीतियों को हर व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके। जिला प्रवक्ता चंद्रमोहन रौथाण ने कहा कि क्षेत्र में यूकेडी के प्रति सकारात्मक माहौल बन रहा है और बड़ी संख्या में युवा पार्टी की विचारधारा से प्रभावित हो रहे हैं।
प्रवासी संगठन अध्यक्ष आशीष नवानी ने कहा कि आज उत्तराखंड में भू कानून मात्र यूकेडी ही लागू कर सकती है जबकि राष्ट्रीय दल 26वर्षों से इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर केवल छलावा करती आ रही है। बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी चुनावी रणनीति को लेकर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम में जेपी जोशी ,नरेंद्र ,सुरजन, अशोक राणा रामपाल रावत प्रीतम साहिल नवानी आदि कई युवा एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments