Friday, April 26, 2024
HomeStatesUttarakhandदो वाहनों की हुई टक्कर, एक खाई में गिरा, पांच की हुई...

दो वाहनों की हुई टक्कर, एक खाई में गिरा, पांच की हुई मौत

बागेश्वर, पर्यटकों को लेकर बागेश्वर से मुनस्यारी जा रहे वाहन भीषण हादसे का शिकार हो गया है। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है। राहत और बचाव की टीम मौके पर पहुंच बचाव कार्य में जुट गयी ।
मिली जानकारी के मुताबिक कपकोट के फरसाली में बुधवार को दो वाहनों वाहन संख्या यूके 04 पीए 1755 एवं वाहन संख्या यूके 04 पीए 1376 की टक्कर हो गई। जिसमें पांच बंगाली पर्यटकों की मौत हो गई है। उक्त पर्यटक बागेश्वर से मुनस्यारी जा रहे थे। वहीं इस हादसे में कईयों के घायल होने की भी सूचना है, सभी घायलों को कपकोट अस्पताल में भर्ती किया गया। बताया गया कि दो वाहनों की आपस में टक्कर के बाद एक वाहन सड़क से नीचे खाई में गिर गया। जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। वाहन में 12 लोग सवार थे। जिसमें से सात लोग घायल हो गए हैं। वहीं पांच की मौत हुई है। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने घटना स्थल का दौरा किया और स्वास्थ्य केंद्र जाकर घायलों का हाल चाल भी जाना। उपजिलाधिकारी कपकोट पारीतोश वर्मा और तहसीलदार पूजा शर्मा ने घटना स्थल का दौरा किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments