Tuesday, June 23, 2026
HomeStatesUttarakhand12 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

12 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

रामनगर(सलीम मलिक )। कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो लोगों को 12 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। छोटा बैराज के सामने ट्रांसपोर्ट नगर रामनगर से चैकिंग के दौरान गिरफ्तार किए गए मौ. जावेद पुत्र मोहम्मद अली निवासी होली चौक बंबाघेर व हिमांशु पुत्र हरीश निवासी छोटा बैराज बम्बाघेर के कब्जे से पुलिस ने 12 ग्राम स्मैक बरामद कर दोनो के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनो अभियुक्तों को न्यायालय के आदेश पर हल्द्वानी कारागार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस दौरान आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अनीस अहमद, विजेंद्र सिंह, हेमंत सिंह, गगन भंडारी, संजय सिंह मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments