Sunday, May 12, 2024
HomeStatesUttarakhandजिला भाजपा कार्यालय पहुंचे त्रिवेंद्र रावत ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे त्रिवेंद्र रावत ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

हरिद्वार  (कुलभूषण) भाजपा जिला कार्यालय हरिद्वार पर भारतीय जनता पार्टी की बैठक आयोजित की गई। हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने कार्यों को बहुत लगन और मेहनत के साथ में संपन्न किया है। जिसके कारण भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार लोकसभा सीट को भारी बहुमत के साथ जीतने जा रही है उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि इस चुनाव में विपक्षी दलों के नेताओं के द्वारा जनता के बीच में गलत बयान बाजी से माहौल खराब करने का प्रयास किया गया था।जिसको आम जनमानस ने न सिर्फ नकार दिया बल्कि भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में उत्साहित होकर मतदान किया है। भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने बैठक में आए हुए सभी पदाधिकारियों का अपनी ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार प्रत्येक कार्यकर्ता ने बूथ स्तर तक जाकर जो कार्य किया है वह बहुत ही सराहनीय है जिसका परिणाम 4 जून को मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है जिसमें हरिद्वार से भी हम सभी कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से हरिद्वार लोकसभा सीट पर कमल खिलने जा रहा है। इस बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, ज्वालापुर पूर्व विधायक सुरेश राठौड़, लक्सर पूर्व विधायक संजय गुप्ता, भाजपा वरिष्ठ नेता मयंक गुप्ता, राकेश राजपूत, विमल कुमार, शिवालिक नगर निवर्तमान पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, जिला महामंत्री आशु चौधरी, आशुतोष शर्मा, ओमप्रकाश जमदग्नि, अनु कक्कड़, आदेश सैनी, लव शर्मा, अनिल अरोड़ा, विकास तिवारी, देवी सिंह राणा,मोहित वर्मा, अमरीश सैनी, रजनी वर्मा, नेत्रपाल चौहान, बिशनपाल कश्यप, सचिन शर्मा, गौरव पुंडीर, सचिन निषिद्ध, अरुण आर्य, नकली राम सैनी, मोर्चा जिला अध्यक्ष मनीष चौधरी, विक्रम भुल्लर, एजाज हसन, डॉ प्रदीप कुमार, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सैनी, डॉ प्रणव यादव, तरुण नैयर, कैलाश भंडारी, अरविंद अग्रवाल, पवन राठौड़,अमित राज, रीता सैनी, अभिनव चौहान, कमल किशोर, शीतल पुंडीर, प्रीति गुप्ता आदि बड़ी संख्या पदाधिकारी उपस्थित रहे।

युवा पीढी अपनी गौरवशाली वैदिक ज्ञान व संस्कारों को आत्मसात करें डा अजय कृष्णदुनिया के विभिन्न देश हमारे संस्कारों और संस्कृति को अपनाने के लिए उत्साहित  : डाॅ. विश्वेश - हिन्दुस्थान समाचार

हरिद्वार  (कुलभूषण) दुनिया के विभिन्न देश भारतीय वैदिक संस्कृति व संस्कारों के प्रति प्रभावित हो इस संस्कृति व संस्कारों को आत्मसात करने के लिए उत्साहित हो हमारी तरफ देख रही है। यह उदगार डा. अजय कृष्ण विश्वेश सेवानिवृत्त जिला जज वाराणसी ने आर्य वानप्रस्थ आश्रम के सभागार मे आयोजित माता लीलावती आर्य भिक्षु परोपकारिणी न्यास द्वारा आयोजित सम्मान समारोह मे बतौर मुख्य अतिथि समारोह मे उपस्थित अतिथियो को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये।
विदित हो कि डा. कृष्ण विश्वेश ने वाराणसी जिला न्यायालय मे ज्ञानवापी मामले मे ऐतिहासिक निर्णय देते हुए वहां पर पूजा करने सम्बंधित निर्णय दिया।
उन्होंने कहा की हमारी वैदिक संस्कृति व शिक्षा वैज्ञानिक प्रमाणिक तथ्यों से परिपूर्ण है। आज इस बात की आवश्यकता है की हम सभी तथा हमारी युवा पीढी अपनी गौरवशाली वैदिक ज्ञान व संस्कारों को आत्मसात करें।
अपने इस सम्मान को उन्होंने भारतीय वैदिक संस्कृति व आर्यो को समर्पित किया।
इससे पूर्व यज्ञशाला मे यज्ञ के ब्रह्मा डा.महावीर अग्रवाल के सानिध्य मे यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र मे योगदान के लिए डा. जयेंद्र कुमार विद्वता के क्षेत्र मे स्वामी यतिदेव सेवाराम आर्य तथा माता लीलालती स्मृति पुरस्कार रश्मि आर्य को दिया गया।
इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष गिरधारी लाल चंदवानी मंत्री डा. महावीर अग्रवाल श्रीमती पूनम धर्मपत्नी डा अजय कृष्ण विश्वेश कृष्ण कुमार चंदवानी ज्ञानेश अग्रवाल मधुसूदन आर्य डा महेंद्र आहुजा प्रो भारत भूषण विद्यालंकार सत्य प्रकाश त्यागी कपिल त्यागी डा सुनैना अग्रवाल प्रेमलता डा योगेश शास्री राज कुमार एडवोकेट विजय पाल बघेल सहित विभिन्न लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अन्त मे गिरधारी लाल चंदवानी ने आभार व्यक्त किया.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments