Friday, April 26, 2024
HomeStatesUttarakhandदर्दनाक हादसा : वाहन खाई में गिरा, तीन महिलाओं की मौत

दर्दनाक हादसा : वाहन खाई में गिरा, तीन महिलाओं की मौत

पिथौरागढ़, जनपद में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक वाहन खाई में गिर गया। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई है और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी से थल की ओर जा रहा एक यात्री वाहन बांसपटान के गोदीगाड़ के समीप खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। शुक्रवार की सुबह गोदीगाड़ पुल के पास वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही बेड़ीनाग थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने राहत-बचाव अभियान चलाकर सभी घायलों को एंबुलेंस और अन्य सरकारी वाहनों से बेड़ीनाग अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने रश्मि चंद पत्नी बृजेश चंद, गीता चंद पत्नी हरीश चंद निवासी लेजम कौली थल और प्रियंका चंद पुत्री भगवान चंद निवासी गैना बड़ालू को मृत घोषित कर दिया गया है। जबकि चालक अनिल कन्याल निवासी थल, चंदन सिंह सामंत निवासी गोलाकुड़ी तड़ीगांव और बृजेश चंद निवासी लेजम कौली गंभीर रूप से घायल हैं। इनका उपचार चल रहा है।

 

 

धामी सरकार के नेतृत्व से जगी युवाओं की उम्मीद, दिसंबर में हज़ारों पदों पर भर्ती परीक्षा

सिर्फ़ वादे नहीं, धरातल पर काम कर रही है धामी सरकार

उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों की राह देख रहे युवाओं का सपना साकार होता नज़र आ रहा है।प्रदेश में सरकारी भर्तियों के नाम पर हीला-हवाली नहीं बल्कि पारदर्शी तरीके से परीक्षा आयोजित की जा रही हैं। जी हाँ धामी सरकार में लंबे समय बाद हज़ारों पदों पर ना सिर्फ़ भर्ती की विज्ञप्ति जारी की गई बल्कि उन तमाम पदों पर परीक्षा की तिथि भी तय की जा चुकी हैं। युवा मुख्यमंत्री धामी प्रदेश के युवाओं की परेशानी बखूबी समझते हैं यहीं कारण है कि बीते तीन मार्च से ही लगातार भर्ती प्रक्रिया में तेज़ी आई है।

युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शपथ ग्रहण के पहले ही दिन नए मंत्रिमंडल की पहली कैबिनेट बैठक में 20 हज़ार से ज़्यादा सरकारी पदों पर भर्ती प्रकिया शुरू करने का प्रस्ताव कैबिनेट में पारित किया था जिसके फलस्वरूप वर्तमान में 17 हज़ार से ज़्यादा पदों पर भर्ती प्रक्रिया गतिमान है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पहलेदिन ही स्पष्ट निर्देश दे दिए थे कि बेवजह हीला-हवाली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, यही कारण है कि तमाम विभागों में समयबद्ध तरीक़े से भर्ती प्रकिया संचालित की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने निर्देश के बाद गुरुवार को उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा स्नातक स्तरीय विभिन्न 854 रिक्त पदों भर्ती परीक्षा हेतु परीक्षा केन्द्रों का चिन्हिकरण कर लिया गया है। इस परीक्षा प्रदेश के 2 लाख 16 हज़ार 519 अभ्यर्थी शामिल होंगे, यह परीक्षा अब तक की सबसे बड़ी प्रतियोगी परीक्षा है। आयोग द्वारा आगामी 04 और 05 दिसम्बर, 2021 को दो दिन में तीन शिफ़्ट में इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बार बात इस बात का बार बार ज़िक्र करते रहे हैं “कि जिन पदों पर विज्ञप्ति जारी होगी उन पदों पर तय समय सीमा के साथ भर्ती प्रक्रिया भी सम्पन्न होगी”। यही कारण है कि धामी सरकार सिर्फ़ वादे नहीं बल्कि धरातल पर काम कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments