नई टिहरी (सुरेंद्रप्रसादभट्ट) ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना देवप्रयाग क्षेत्रांतर्गत चकासा स्थित गंगा होटल दर्शन के समीप एक इनोवा वाहन के लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरने की सूचना प्राप्त होने पर थाना देवप्रयाग पुलिस, राजस्व विभाग एवं एसडीआरएफ की टीमों द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया।उत्तराखंड के देवप्रयाग इलाके में मंगलवार को एक टैक्सी के अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर जाने से उसमें सवार राजस्थान के तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गयी और चार अन्य लापता हो गए । अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हादसे की खबर मिलते ही SDRF की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया देवप्रयाग में एक भीषण सड़क हादसे में जैसलमेर से घूमने गए परिवार के 8 लोग नदी में गिर गए. मिली जानकारी के अनुसार, जैसलमेर निवासी डॉ. दिनेश माली अपने परिवार के साथ हरिद्वार तक ट्रेन से यात्रा कर अपने पिता लूणाराम को वहां छोड़कर अन्य सदस्यों के साथ आगे घूमने निकले थे. इसी दौरान देवप्रयाग में उनकी कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी. इस दुखद हादसे में डॉ. दिनेश माली, उनकी माता कमला देवी और ड्राइवर अखिलेश की मृत्यु हो गई है, जबकि गुड्डी देवी, उनकी बेटियां नर्मदा, जानवी और अश्लेषा अभी भी लापता हैं. गुड्डी देवी के पुत्र आयुष्मान को घायल अवस्था में सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है. वर्तमान में SDRF, पुलिस और फ्लड रेस्क्यू टीम द्वारा लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और जैसलमेर से डॉ. दिनेश के अन्य परिजन उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए हैं.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा मार्ग पर देवप्रयाग के समीप हुई दुखद वाहन दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में दिवंगत हुए श्रद्धालुओं एवं यात्रियों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहे तथा उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF), राष्ट्रीय आपदा प्रतिवादन बल (NDRF) तथा अन्य संबंधित एजेंसियों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्यों में लगाया गया। दुर्घटनास्थल पर युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान संचालित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटना में लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए सघन खोज एवं बचाव अभियान जारी है। संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने तथा प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं तथा प्रशासन से पल-पल की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है तथा राहत एवं बचाव कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जा रहा है।



Recent Comments