अनोखे अंदाज में ट्रैफिक कंट्रोल : होमगार्ड के जवान का वीडियो हो रहा वायरल

0
715

देहरादून, होमगार्ड का एक जवान जिसकी कार्य करने की शैली ने उसे इंटरनेट मीडिया का हीरो बना दिया । जोगेंद्र कुमार नाम के इस ट्रैफिक जवान का वीडियो जिसमें वह अनोखे अंदाज से वह ट्रैफिक कंट्रोल करते हुए द‍िख रहे हैं इंटरनेट मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वह देहरादून के सिटी हार्ट अस्‍पताल के पास तैनात हैं और डांस करते हुए ट्रैफिक कंट्रोल करते नजर आ रहे हैं। उनके इस तरह ट्रैफिक कंट्रोल पर डीजीपी अशोक कुमार ने भी सराहना की है |
उत्‍तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने भी जोगेंद्र कुमार की तारीफ की है। उन्‍होंने ट्वीट किया कि अरस्तू ने कहा था कि ‘जाब में खुश रहने से ही आपके काम में पूर्णता आती है। उत्‍तराखंड के होमगार्ड जवान जोगेंद्र ने देहरादून में ट्रैफिक ड्यूटी करते हुए इसका बखूबी प्रदर्शन किया। उनके जोश से भरे जज्बे को सलाम।