Tuesday, August 25, 2026
HomeStatesUttarakhandबाल गंगा महाविद्यालय में सीटे बढ़ाने को लेकर मकान लाल बेसरियाल ने...

बाल गंगा महाविद्यालय में सीटे बढ़ाने को लेकर मकान लाल बेसरियाल ने कुल सचिव को ज्ञापन सौंपा

देहरादून, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव गीताराम जायसवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष मकान लाल बेसरियाल ने बाल गंगा महाविद्यालय सेंटर केयर विज्ञान एवं कला संकाय में सीटे बढ़ाने के सम्बंध में कुल सचिव को ज्ञापन सौंपा |

मकान लाल ने कहा कि घनसाली विधानसभा क्षेत्र का मात्र एक उच्च शिक्षा संस्थान हैं और सीट भर जाने के कारण हमारे क्षेत्र के तमाम नवीन परीक्षार्थी शिक्षण से वंचित रह जाते हैं, क्योंकि घनसाली विधानसभा क्षेत्र में कोई और उच्च शिक्षा का केन्द्र नहीं हैं | विज्ञान और कला संकाय के 15 विषय बाल महाविद्यालय में संचालित है और छात्र / छात्राओं को प्रवेश दिलाने में सभी अभिभावक बहुत परेशान होते है | आज के युग में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं में निराशा हैं मकान लाल ने कहा कि छात्र छात्राओं को परेशानी नहीं होनी चाहिए क्योंकि घनसाली विधानसभा क्षेत्र में परेशानी को देखते हुए आज मकान लाल व उनके कुछ साथियों ने मिलकर कुल सचिव को पत्र दिया |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments