Tuesday, April 23, 2024
HomeNationalटोक्यो ओलंपिक : भारत का सपना हुआ साकार, नीरज चोपड़ा ने रचा...

टोक्यो ओलंपिक : भारत का सपना हुआ साकार, नीरज चोपड़ा ने रचा स्वर्णिम इतिहास, मिला गोल्ड

टोक्यो, टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत का स्वर्णिम सपना साकार हो गया है। बता दें कि भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। भाला फेंक नीरज चोपड़ा पर सभी की निगाहें टिकी हुई थीं। नीरज चोपड़ा ने शनिवार को 87.03 मीटर भाला फेंककर शानदार प्रदर्शन किया। भाला फेंक मुकाबले में हर खिलाड़ी को तीन मौके मिलते हैं। ऐसे में 23 वर्षीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने सभी को प्रभावित किया है।

दूसरे मौके पर नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर भाला फेंका। जबकि जर्मनी का खिलाड़ी नीरज चोपड़ा से थोड़ा ही पीछे रहा। जबकि तीसरे मौके पर नीरज चोपड़ा ने 76.79 मीटर भाला फेंका। वहीं पाकिस्तान के अरशद नदीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 84.55 मीटर भाला फेंका। 12 खिलाड़ियों के बीच में नीरज चोपड़ा पहले स्थान पर रहे।

शीर्ष पर बने रहे नीरज चोपड़ा

साल 2008 के बाद भारत को व्यक्तिगत तौर पर स्वर्ण पदक हासिल हुआ है। टोक्यो ओलंपिक में भारत को एक स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक मिले हैं। इसी के साथ ओलंपिक में यह अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा है।
किसान परिवार से आने वाले नीरज चोपड़ा ने इस साल 88.07 मीटर के प्रदर्शन के साथ ओलंपिक में पहुंचे हैं। क्वालीफाईंग में उन्होंने 2017 के विश्व चैंपियन जर्मनी के योहानेस वेटर को भी पीछे छोड़ा था। अप्रैल और जून में 90 मीटर भाला फेंकने वाले वेटर ने नीरज चोपड़ा के बाद दूसरे स्थान पर रहकर क्वालीफाई किया था।

टोक्यो ओलंपिक : बजरंग पूनिया ने जीता कांस्य पदक

टोक्यो, टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया का मुकाबला शनिवार को कजाकिस्तान के पहलवान दौलत नियाजबेकोव के साथ हुआ। 65 किलो भारवर्ग में बजरंग पूनिया की शुरुआत शानदार हुई। पहले हॉफ में बजरंग पूनिया ने 2 प्वाइंट हासिल किया। बजरंग पूनिया ने कांस्य पदक के लिए खेले गए मुकाबले में अच्छी पकड़ बनाकर रखी लेकिन दौलत ने भी दमदार दांव लगाए।

इस मुकाबले को बजरंग पूनिया ने 8-0 से अपने नाम कर लिया। इसी के साथ भारत ने साल 2012 के ओलंपिक खेलों में पदक जीतने की बराबरी कर ली है। केडी जाधव भारत को कुश्ती में पदक दिलाने वाले पहले पहलवान थे जिन्होंने 1952 के हेलसिंकी ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। उसके बाद सुशील ने बीजिंग में कांस्य और लंदन में रजत पदक हासिल किया। सुशील ओलंपिक में दो व्यक्तिगत स्पर्धा के पदक जीतने वाले अकेले भारतीय थे लेकिन बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू ने कांस्य जीतकर बराबरी की। लंदन ओलंपिक में योगेश्वर दत्त ने भी कांस्य पदक जीता था। वहीं साक्षी मलिक ने रियो ओलंपिक 2016 में कांस्य पदक हासिल किया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments